इंदौर बीजेपी की बैठक में कार्यकर्ता हुए नाराज, बोले- वो भी आए जिन्होंने पार्टी को हराने के लिए काम किया

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
इंदौर बीजेपी की बैठक में कार्यकर्ता हुए नाराज, बोले- वो भी आए जिन्होंने पार्टी को हराने के लिए काम किया
इंदौर बीजेपी की बैठक में कार्यकर्ता हुए नाराज, बोले- वो भी आए जिन्होंने पार्टी को हराने के लिए काम किया

बीजेपी की ग्रामीण जिला इकाई की बैठक में उस समय अजीब स्थिति बन गई जब कुछ कार्यकर्ताओं ने बैठक के बहिष्कार की बात कर दी।

संजय गुप्ता, INDORE. बीजेपी की ग्रामीण जिला इकाई की इंदौर में हुई बैठक में उस समय अजीब स्थिति बन गई जब कुछ कार्यकर्ताओं ने बैठक के बहिष्कार की बात कर दी। यह कार्यकर्ता महू विधानसभा क्षेत्र के थे। इनका कहना था कि बैठक में वह लोग भी शामिल हुए हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी को हराने के लिए काम किया और जिन्हें पार्टी ने अनुशासनहीनता को लेकर नोटिस भी दिए हुए हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने बात रखी, हमने समझाइश दी

इंदौर जिला ग्रामीण बीजेपी अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया ने 'द सूत्र' से कहा कि बैठक के बायकाट जैसी कोई बात नहीं हुई, कुछ लोगों ने यह बात जरूर रखी कि जिन्हें अनुशासनहीनता का नोटिस मिला है उन्हें बैठक में नहीं आना था। लेकिन उन्हें समझाइश दी गई क्योंकि उनका मामला अभी अनुशासन कमेटी के पास है, ऐसे में फैसला होने तक तो वह पार्टी के साथ ही, इसलिए आने पर रोक नहीं है। समझाइश के बाद वह मान गए। महू विधानसभा के सात और सांवेर विधानसभा के तीन पदाधिकारियों को बीजेपी ने अनुशासनहीनता के नोटिस दिए हुए हैं।

महू में इनको मिले हैं नोटिस

बीजेपी संगठन ने महू विधानसभा में पार्टी के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के चलते 7 पदाधिकारियों से जवाब मांगा गया है। दिसंबर अंत में यह नोटिस दिए गए थे और तीन दिन में जवाब मांगा था। इसके बाद से ही यह मामला समिति के पास लंबित है। जिन नेताओं को नोटिस जारी किया गया, उनकी शिकायत संगठन को खुद विधायक उषा ठाकुर ने की थी। इंदौर बीजेपी संगठन ने जिन्हें नोटिस दिया है उनमें जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकरण भाबर, जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ देवेंद्र बिट्टू ठाकुर, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति संतोष पाटीदार, पूर्व बीजेपी मंडल अध्यक्ष धन्नालाल निनामा सहित अन्य नेता शामिल बताए जाते हैं।

उषा ठाकुर के टिकट का किया था विरोध

दरअसल इस बार महू विधानसभा में स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर बीजेपी पदाधिकारियों ने उषा ठाकुर के टिकट का जमकर विरोध किया। उनके खिलाफ पार्टी में ज्ञापन दिया और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया, लेकिन जब ठाकुर जीत गई तो फिर उन्होंने भी पार्टी के विरोध में काम करने वालों की सूची संगठन को थमा दी।

गांव चलो बूथ चलो अभियान को लेकर बैठक

बीजेपी ने आज मानिकबाग रोड स्थित गुरु अमरदास हॉल में बैठक गांव चलो बूथ चलो अभियान को लेकर बैठक की। नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने गांव चलो बूथ चलो अभियान का उद्देश्य गरीब कल्याण की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर पार्टी का वोट प्रतिशत 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाना है। संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव सामने है पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को एक बूथ पर अवश्य जाना है, सर्वाधिक मतों से लोकसभा में जीतने वाली लोकसभा सीट भी इंदौर ही होगी। गांव चलो अभियान के नगर संयोजक वीरेंद्र व्यास ने प्रेजेंटेशन दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबू सिंह रघुवंशी, गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सभी विधायक, युवा आयोग अध्यक्ष निशांत खरे व अन्य उपस्थित थे।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore BJP meeting
  • workers got angry in the meeting
  • those who defeated the party also came to the meeting
  • talked about boycotting the meeting
  • इंदौर बीजेपी की बैठक
  • बैठक में कार्यकर्ता हुए नाराज
  • बैठक में पार्टी को हराने वाले भी आए
  • बैठक के बहिष्कार की बात की
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर