विश्व पोहा दिवस आज, इंदौरी पोहे के मुरीद पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर विराट कोहली तक

Sanjay Gupta | Jun 07, 2025, 13:13 IST
Share
world-poha-day-indore-famous-breakfast
world-poha-day-indore-famous-breakfast

विश्व पोहा दिवस 7 जून को मनाया जा रहा है। इस पोहे के मुरीद पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर विराट कोहली तक सभी हैं। । इंदौर का पोहा, जो महाराष्ट्र का पारंपरिक नाश्ता है...

विश्व पोहा दिवस 7 जून को मनाया जा रहा है। जब भी बात पोहे की आती है तो इंदौरी पोहा सबसे पहले जेहन में आता है। इस पोहे के मुरीद पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर विराट कोहली तक सभी हैं। इंदौर के 90 फीसदी लोगों की सुबह इसी नाश्ते के साथ होती है। केबीसी में इस पर तो सवाल भी बिग बी यानी अमिताभ बच्चन पूछ चुके हैं।

हर दिन 5-6 टन की खपत होती है

aedec139-de8
aedec139-de8

इंदौर में सैंकड़ों नहीं हजारों दुकानें हैं जो सुबह केवल पोहे के लिए ही खुलती हैं। हर दिन 5-6 टन पोहे की औसतन खपत इंदौर में होती है। पीएम नरेंद्र मोदी कई बार अपने उद्बोधन में सराफा, 56 दुकान के जिक्र के साथ ही इंदौरी स्वाद और पोहे का भी जिक्र कर चुके हैं। इंदौर का पोहा अपनी खासियत और लोकप्रियता के कारण विश्वभर में जाना जाता है।

महाराष्ट्र से ऐसे इंदौर आया पोहा

026b5729-c03
026b5729-c03

इंदौर के पोहे की कहानी पुरुषोत्तम जोशी से शुरू होती है। उन्होंने सबसे पहले इंदौर में स्वतंत्रता से पहले तिलकपथ क्षेत्र में पहली पोहा दुकान खोली थी। पोहा महाराष्ट्र का पोहा नाश्ता है, जिसे इंदौर में मजदूरों के लिए फटाफट बनने वाले नाश्ते के रूप में शुरू किया गया। जो पोहा पहले 10 पैसे का मिलता था आज औसतन 15 रुपए प्रति प्लेट है।

इंदौरी पोहे के ये सभी मुरीद

eb7aba9c-73e
eb7aba9c-73e

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ ही पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी हो या फिर अमिताभ बच्चन, राहुल गांधी, सुनील गावस्कर, दिलजीत दोसांझ और विराट कोहली जैसे बड़े नाम। सभी इंदौरी पोहे के मुरीद हैं। इंदौर में सैनी पोहा, हेड साब का पोहा, 56 दुकान का पोहा और जेल रोड का तीखा पोहा और उसल पोहा सभी चाव से खाया जाता है।

स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा

54432902-312
54432902-312

पोहा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह आयरन, हेल्दी कार्बोहाइड्रेट, विटामिन से युक्त होता है। यह ग्लूटेन फ्री है, जिसका अर्थ है कि यह आसानी से पच सकता है। इंदौर में पोहे की पहचान सुपर फूड के रूप में बनती जा रही है, क्योंकि ये हल्का होता है। पेट भर जाता है और वजन नहीं बढ़ाता। सुबह एक कटोरी पोहा खाने से लगभग 250 कैलोरी मिलती है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

इंदौर की शान बना पोहा | MP News | मध्य प्रदेश समाचार | इंदौर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय

Tags:
  • MP News
  • राहुल गांधी
  • विराट कोहली
  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • अमिताभ बच्चन
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय
  • केबीसी
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू
  • इंदौरी पोहा
  • विश्व पोहा दिवस
  • इंदौर की शान बना पोहा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा