गांधी जहर, गोडसे बलिदानी- यति नरसिंहानंद ने ग्वालियर में दिया विवादित बयान
Aman Vaishnav | Published:
yati narsinghanand godse gandhi gwalior bayan
जूना अखाड़ा डासना के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने ग्वालियर में महात्मा गांधी को समाज के लिए जहर बताया। उन्होंने नाथूराम गोडसे को बलिदानी और गांधी की हत्या को वध करार दिया। बीजेपी को कांग्रेस से भी ज्यादा जिम्मेदार बताया।
News In Short
- यति नरसिंहानंद गिरी रविवार, 29 मार्च को ग्वालियर पहुंचे।
- उन्होंने महात्मा गांधी को समाज के लिए जहर बताया।
- नाथूराम गोडसे को यति नरसिंहानंद ने अमर बलिदानी कहा।
- गांधी की हत्या को यति नरसिंहानंद ने वध करार दिया।
- बीजेपी सरकार पर गोडसे मंदिर रोकने का आरोप लगाया।
ग्वालियर में यति नरसिंहानंद का विवादित बयान
गोडसे को बलिदानी क्यों बताया?
अपने बयान में उन्होंने कहा कि अमर बलिदानी पंडित नाथूराम गोडसे ने सावरकर के बताए रास्ते पर चलकर गांधी का वध किया। उनके अनुसार यह स्वतंत्र भारत का पहला अमूल्य बलिदान था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम वीर विनायक दामोदर सावरकर के सिद्धांतों पर नहीं चले, तो सनातन धर्म जल्दी खत्म हो जाएगा।
गांधी को जहर, गोडसे को नस्तर बताया
उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि गांधीवाद देश को बर्बाद करने का, धर्म को नष्ट करने का और हिंदू समाज से विश्वासघात का नाम है।
हर घर में हो गोडसे की तस्वीर
उन्होंने कहा कि वीर सावरकर और नाथूराम गोडसे सनातन धर्म की सबसे प्रज्वलित अग्नि हैं। जो लोग सुविधाओं में रहना चाहते हैं वही उनके विरोधी हैं।
बीजेपी पर लगाया गद्दारी का आरोप
उनका तर्क था कि जब कुछ लोग अपने जीवित नेताओं के मंदिर बना रहे हैं, तो गोडसे का मंदिर रोकना निंदनीय है।
उन्होंने बीजेपी को कांग्रेस (Congress) से भी ज्यादा इस मामले में दोषी बताया। उनका कहना था कि कांग्रेस गांधीवादी पार्टी है, यह समझ में आता है। लेकिन जनसंघ, बीजेपी और आरएसएस (Rashtriya Swayamsevak Sangh) खुद को सावरकर के विचारों से जोड़ते हैं। ऐसे में उनके द्वारा गोडसे का मंदिर रोकना एक तरह की गद्दारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस के संस्थापक हेडगेवार को सावरकर का अनुयायी माना जाता है। इस आधार पर उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर सावरकर-गोडसे के विचारों से दूरी बनाने का आरोप लगाया।
ये खबरें भी पढ़िए...
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ खोला मोर्चा
नरसिंहानंद बोले- मुस्लिम PM बना तो.., पहले भी आए विवादित बयान; इससे क्या हासिल?
एमपी न्यूज: काशी से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का ऐलान- बनेगी चतुरंगिणी सेना
मध्यप्रदेश न्यूज: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari