बड़े भाई से पहले छोटे भाई की सगाई, क्या विधायक बनने के बाद ही शादी करेंगे कार्तिकेय चौहान

Aparajita Priyadarshini | May 23, 2024, 17:48 IST
Share
kartikey
kartikey

आखिर शिवराज ने अपने बड़े बेटे की शादी पहले क्यों नहीं की। हालांकि यह उनके और परिवार का निजी मामला है, लेकिन सोशल और मध्‍य प्रदेश में मीडिया पर इसे लेकर लोग सवाल पूछ रहे हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ससुर बनने जा रहे हैं। उनके छोटे बेटे कुणाल ने भोपाल में जैन परिवार की बेटी रिद्धि जैन से सगाई कर ली। अब चर्चा यह है कि आखिर शिवराज ने अपने बड़े बेटे की शादी पहले क्यों नहीं की। हालांकि यह उनके और परिवार का निजी मामला है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग सवाल पूछ रहे हैं।
एक यूजर ने कहा, क्या मामा कार्तिकेय को विधायक बनाने के बाद ही शादी करेंगे। एक यूजर ने लिखा कि शिवराज जी एवं साधना भाभी को बहुत-बहुत बधाई। कुणाल की सगाई की खबर बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर चौहान परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

चुनावी मैनेजमेंट संभाला

शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने पिता शिवराज सिंह चौहान के वॉर रूम को लीड किया था। उनकी अपनी टीम थी, जो सोशल मीडिया से लेकर पूर्व सीएम का पूरा पीआर मैनेजमेंट करती थी। लोकसभा चुनाव में भी जब शिवराज विदिशा से चुनाव लड़े, तब भी कार्तिकेय ने मोर्चा संभाला। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में उन्होंने प्रचार में जमकर पसीना बहाया। साथ ही अंदरूनी राजनीतिक रणनीति पर भी काम किया।

आज तक पर क्या बोले थे कार्तिकेय

तीन साल पहले एक न्यूज चैनल से बातचीत में कार्तिकेय से जब सवाल किया गया कि क्या था कि क्या मम्मी (साधना सिंह चौहान) आपको शादी के लिए कहती हैं? इस पर कार्तिकेय ने कहा था कि ये प्रेशर डेवलप होता जा रहा है। मम्मी के साथ—साथ अब सभी जर्नलिस्ट भी कहने लगे हैं। इसमें अतिश्योक्ति नहीं होगी कि मां—पिताजी के साथ अब रिश्तेदार और दोस्त भी कहते हैं। यह इंटरव्यू जब हुआ था, तब कार्तिकेय की उम्र 26 साल थी। तब उन्होंने कहा था कि 26 साल की उम्र ज्यादा नहीं होती। अभी मैं और समय ले सकता हूं।

साधना ने बताई थी अपनी पसंद

24 अप्रैल 2018 की एक खबर के मुताबिक, भोपाल में आयोजित धाकड़ समाज के अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में कार्तिकेय ने भी अपना परिचय दिया था, तब उन्होंने बताया था कि उन्हें कैसे दुल्हन चाहिए। इस बीच कार्तिकेय की मां साधना सिंह को कई लड़कियों के प्रपोजल मिले थे। तब साधना सिंह ने अपनी पसंद बताते हुए कहा था, मुझे ऐसी बहू चाहिए, जो परिवार को साथ लेकर चले।

Tags:
  • shivraaj singh chouhan ki bahu
  • shivraaj singh chouhan ke bete ki shaadi
  • मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • shivraaj singh chouhan ka bda beta kartikey chhouhan
  • shivraaj singh elder son
  • shivraaj singh daughter in law riddhi
  • shivraaj singh chouhan ke bete ki sagai
  • shivraaj singh chouhan son engagement
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा