युवा कांग्रेस ने जय श्री राम और अखिलेश मुर्दाबाद के नारों से भर दी स्कूल की दीवारें

Neel Tiwari | Published:
Share
Youth Congress filled
Youth Congress filled

जबलपुर में धर्मांतरण के आरोपों के बाद ईसाई धर्म गुरुओं से मारपीट और एक निजी स्कूल संचालक के द्वारा भगवान श्री राम पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद शहर में लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

जबलपुर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवारें जय श्री राम और अखिलेश मुर्दाबाद के नारों से भर दी। दरअसल इस तरह से उन्होंने इस स्कूल के संचालक अखिलेश मेंबन के द्वारा सोशल मीडिया में श्री राम के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी का विरोध जताया है।

b3033487-927
b3033487-927


निजी स्कूल संचालक पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

जबलपुर में धर्मांतरण के आरोपों के बाद ईसाई धर्म गुरुओं से मारपीट और एक निजी स्कूल संचालक के द्वारा भगवान श्री राम पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद प्रदर्शन जारी हैं। एक और ईसाई समुदाय के द्वारा उनके धर्म गुरुओं से मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग है। दूसरी ओर हिंदू संगठनों के द्वारा धर्मांतरण के आरोपों की जांच की मांग की जा रही है। इसी बीच जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेंबन के द्वारा bloody hindu सहित भगवान राम पर सोशल मीडिया में डाला गया था। जिसके बाद आरोपी स्कूल संचालक के ऊपर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और उसे केरल से गिरफ्तार कर जबलपुर भी ले आया गया है। लेकिन इसके बाद भी इस मामले में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।

ये खबर भी पढ़िए... वकील बनकर कोर्ट में बेटे ने लड़ी पिता की लड़ाई, दिलाया इंसाफ, जानें मामला

6277a6cc-322
6277a6cc-322


युवा कांग्रेस ने लिखा जय श्री राम और अखिलेश मेंबन मुर्दाबाद

रविवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विजयनगर स्थित जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे और उन्होंने स्कूल के बाहर पूरी दीवारों पर जय श्री राम के नारे और अखिलेश में बन मुर्दाबाद लिखते हुए स्कूल की दीवारों को इन नारों से भर दिया। जबलपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजय रजक ने कहा कि अखिलेश मेंबन के द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी से पूरे हिंदू समाज में आक्रोश है, उन्होंने बताया कि चाहे कोई व्यक्ति किसी संगठन से जुड़ा हो या नहीं इससे फर्क नहीं पड़ता लेकिन भगवान राम और हिंदू धर्म पर इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारत का संविधान भी किसी धर्म के भगवान या उस धर्म की बुराई करने का अधिकार किसी को नहीं देता। इसके साथ ही युवा कांग्रेस ने मांग की है कि अखिलेश मेंबन की संपत्ति की भी जांच की जाए और उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़िए... MP में अब फोन न उठाने वाले अफसरों को सबक, जिला पंचायत सदस्य लाएंगे निंदा प्रस्ताव

ये खबर भी पढ़िए... पुलिस के हत्थे चढ़ा 'मैक्सी मैन' चोर, भाई के साथ मिलकर महिलाओं के कपड़े पहन करता था चोरी

आरोपी मेंबन हो चुका है गिरफ्तार

भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेंबन की गिरफ्तारी ने जबलपुर में फैले तनाव को कुछ कम किया है। आरोपी ने "bloody Hindu..." जैसे अपमानजनक शब्दों के साथ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्टेटस डालकर हिंदू समुदाय की भावना को आहत किया। इधर जैसे ही उसका स्टेटस सोशल मीडिया वायरल हुआ, शहर में विरोध शुरू हो गया था। स्कूल में तोड़फोड़ हुई और पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाना पड़ा। फरार आरोपी को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह विदेश भागने की कोशिश कर रहा था। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि फरारी के दौरान उसे स्कूल के कुछ स्टाफ मेंबर्स की मदद मिली, जिससे साफ होता है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि एक संगठित प्रयास भी हो सकता है। अब हिंदू संगठनों ने आरोपी पर रासुका लगाने और स्कूल की मान्यता समाप्त करने की मांग उठाई है। वहीं प्रशासन ने भी स्कूल के लाइसेंस संबंधी अनियमितताओं की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए... श्री शिवम में बुर्का पहनकर चोरी करने वाले से हटा पर्दा, मास्टरमाइंड दुकान का कर्मचारी

Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • जय श्री राम
  • युवा कांग्रेस
  • जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन