युवा दिवस पर सीएम मोहन यादव कई बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, बड़वानी जाएंगे उमंग सिंघार

Amresh Kushwaha | Published:
Share
youth-day-cm-mohan-yadav-includes-programs-badwani-umang-singhar
youth-day-cm-mohan-yadav-includes-programs-badwani-umang-singhar

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज, 12 जनवरी का दिन काफी व्यस्त रहेगा। वे स्वामी विवेकानंद की जयंती और युवा दिवस के अवसर पर कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बड़वानी जिले के दौरे पर रहेंगे।

News In Short

  • 12 जनवरी को सीएम मोहन यादव स्वामी विवेकानंद जयंती पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सीएम का कार्यक्रम सुबह 9:15 बजे से शासकीय सुभाष विद्यालय में सूर्य नमस्कार से शुरू होगा।
  • सीएम का 12:00 बजे रवींद्र भवन में मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट 2026 में भाग लेने का कार्यक्रम।
  • संकल्प से समाधान अभियान 12 जनवरी से शुरू होगा, जो 31 मार्च 2026 तक चलेगा।
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बड़वानी जिले के दौरे पर रहेंगे, स्थानीय कार्यक्रम और शोकाकुल परिवारों से मिलेंगे।

News In Detail

आज होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जयंती और युवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में छात्रों के साथ सूर्य नमस्कार और योग अभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी नरसिंहपुर जिले के रुकमणि देवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के साथ शामिल होंगे। प्रदेशभर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक यह सामूहिक कार्यक्रम होगा।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन आज व्यस्त रहेगा। उनका कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • सुबह 9:15 बजे: शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम।
  • 10:25 बजे: पॉलिटेक्निक चौराहा पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
  • 10:40 बजे: निवास पर पहुंचेंगे।
  • 11:25 बजे: पार्टी कार्यालय (बीजेपी प्रदेश कार्यालय) में जाएंगे।
  • 12:00 बजे: रवींद्र भवन, भोपाल में मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट 2026 में हिस्सा लेंगे।
  • दोपहर 1:15 बजे: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवा संगम रोजगार मेला 2026 (सारंगपुर) में जुड़ेंगे।
  • दोपहर 1:40 बजे: भोपाल से नागपुर के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 8:35 बजे: भोपाल वापस लौटेंगे।

संकल्प से समाधान अभियान

युवा दिवस यानी 12 जनवरी को प्रदेश में संकल्प से समाधान अभियान शुरू हो रहा है। यह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 31 मार्च 2026 तक चार चरणों में आयोजित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं और शिकायतों का समय पर समाधान करना है।

इस अभियान में 106 प्रमुख योजनाओं पर ध्यान दिया जाएगा। प्रक्रिया को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के जरिए मॉनिटर किया जाएगा। अभियान के दौरान जो अधिकारी और कर्मचारी अच्छे काम करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम भी काफी अहम रहेगा। वे सुबह 10:00 बजे इंदौर से बड़वानी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:00 बजे से स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे बड़वानी जिले के रजपुर में विधायक बालाबच्चन के निवास जाएंगे और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

कृषक कल्याण अभियान: सीएम मोहन यादव बोले- पशुपालन में बढ़ेगा निवेश

ट्रेन लेट होने पर टिकट कैंसिल करना पड़ेगा महंगा, न मिलेगा रिफंड, न मुआवजा

एमपी में बनेगा 625 किमी लंबा टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर, आपस में जुड़ेंगे टूरिस्ट प्लेस

90 साल के बुजुर्ग की चौथी शादी पर बवाल, पत्नियों के परिवारों ने की ये मांग

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम
राजस्थान पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज
MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा

By Arohi Raj

MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर