मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू की गोली मारकर हत्या

Sanjay Gupta | Published:
Share
युवा मोर्च के नगर उपाध्यक्ष मोनू
युवा मोर्च के नगर उपाध्यक्ष मोनू

नगर उपाध्यक्ष मोनू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय का काफी करीबी था। बताया जाता है कि विधानसभा तीन में चुनाव का काम संभालने में वह काफी आगे था।

इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू पूत्र राजेंद्र कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार- रविवार की रात तीन बजे चिमनबाग चौराहे के पास हुई।

हत्यारों की पहचान पीयूष और अर्जुन के नाम से हुई है, फिलहाल दोनों फरार है। घटना का कारण आपसी विवाद है।

मोनू
मोनू


भगवा रैली का पूछकर मारी गोली


जेल रोड स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज सुबह भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक बैनर-पोस्टर लगवा रहे थे। उस दौरान पीयूष और अर्जुन बाइक पर मोनू के पास आए और भगवा रैली की तैयारी का पूछा। मोनू के जैसे ही अपना मोबाइल निकाला तो अर्जुन ने पिस्टल निकाल कर मोनू की छाती पर गोली मार दी और भाग निकले।

मौके पर करीब 3 से 4 फायर हुए हैं। मोनू को गोली लगने के बाद उसका दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोनू
मोनू


कुछ दिन पहले हुआ था विवाद


बताया जा रहा है कि अर्जुन और मोनू के बीच कुछ दिन पहले कहा- सुनी हुई थी। मोनू को गोली मारने के मामले में पता चला कि मर्डर कॉलोनी के रहने वालों ने किया है, तो उनके साथियों ने कॉलोनी में हंगामा कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया। करीब 6-7 थाना प्रभारी मौजूद थे।

मोनू आकाश विजयवर्गीय का भी खास था


मोनू, मंत्री कैलाश के पुत्र और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय का काफी करीबी था। बताया जाता है कि विधानसभा तीन में चुनाव का काम संभालने में वह काफी आगे था। आकाश के साथ ही वह गोलू शुक्ला जब चुनाव में खड़े हुए थे तो उनके लिए भी काफी काम किया था।

sanjay gupta
sanjay gupta


thesootr links






सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मोनू की गोली मारकर हत्या
  • नगर उपाध्यक्ष मोनू
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर