MP News: OMG! ट्रेन के पहिए के पास बैठकर युवक ने किया 290 KM का सफर
Siddhi Tamrakar | Dec 27, 2024, 11:34 IST
JABALPUR- MAN TRAVELLED UNDER TRAIN
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल यहां एक युवक ने 290 किमी की दूरी बिना टिकट के ट्रेन के पहिए के नीचे सफर करते हुए तय की है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक युवक ने इटारसी से जबलपुर तक 290 किमी की दूरी बिना टिकट के ट्रेन के पहिए के नीचे सफर करते हुए तय कर ली। यह घटना गुरुवार शाम की है, जब दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन आउटर स्टेशन पर पहुंची और जांच के दौरान रेलवे कर्मचारियों की नजर एस-4 कोच के नीचे एक युवक पर पड़ी, जो ट्रेन के पहिए के बीच छिपा हुआ था।
यह युवक कौन था और कहां से आया था, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि युवक की पहचान जुटाई जा रही है। इस मामले की जांच आरपीएफ पुलिस को सौंप दी गई है।
रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की
रेलवे कर्मचारियों ने युवक को देख तुरंत लोको पायलट को इसकी जानकारी दी है और ट्रेन को रुकवाया। बाद में, कर्मचारियों ने ट्रॉली में छिपे हुए युवक को बाहर निकाला। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पास टिकट के पैसे नहीं थे, इसलिए वह ट्रेन के पहिए के बीच सफर कर रहा था।
जबलपुर, मध्य प्रदेश : ट्रेन के पहियों के पास लेटकर 290 किलोमीटर तक किया सफर, रेलवे अधिकारियों ने युवक को RPF के हवाले किया।#Railway #MadhyaPradesh #jabalpur #mpnews #TheSootr @RailMinIndia @wc_railway pic.twitter.com/ogkJP6W7MG
— TheSootr (@TheSootr) December 27, 2024
पुलिस कर रही जांच
यह युवक कौन था और कहां से आया था, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि युवक की पहचान जुटाई जा रही है। इस मामले की जांच आरपीएफ पुलिस को सौंप दी गई है।
FAQ
- युवक ने क्यों ट्रेन के पहिए के बीच सफर किया?
युवक ने बताया कि उसके पास टिकट के पैसे नहीं थे, इसलिए उसने यह खतरनाक तरीका अपनाया। - यह घटना कब हुई?
घटना गुरुवार शाम को दानापुर एक्सप्रेस के आउटर स्टेशन पर हुई। - युवक को कैसे पकड़ा गया?
रेलवे कर्मचारियों ने कोच के नीचे युवक को देखा और ट्रेन को रोककर उसे बाहर निकाला। - मामले की जांच कौन कर रहा है?
मामले की जांच आरपीएफ पुलिस द्वारा की जा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari