बेशर्मी की हदें पार : राजा भोज की प्रतिमा के सामने तालाब में पेशाब करता दिखा युवक, वीडियो वायरल
Sourabh Bhatnagar | Updated:
कहां से आते हैं ऐसे लोग!
भोपाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक शहर के बड़े तालाब में पेशाब करता दिख रहा है। वीडियो में राजा भोज की प्रतिमा भी दिखाई दे रही है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक शहर के बड़े तालाब में पेशाब करता दिख रहा है। वीडियो में राजा भोज ( Raja Bhoj ) की प्रतिमा भी दिखाई दे रही है। पेशाब करने के बाद युवक युवक एक कार में बैठकर चला जाता है।
लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। नगर निगम की टीम ने कार के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की और उस पर 5 हजार रुपए का फाइन लगाया। वहीं, मामले में केस भी दर्ज करवाया गया है।
राजधानी भोपाल की पहचान कहे जाने वाले बड़े तालाब में एक युवक पेशाब करता दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह घटना राजा भोज की प्रतिमा के सामने की है। वीडियो सामने आने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पेशाब करने वाला युवक को जब पता चला कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है, तो वह मुंह छिपाकर भागते नजर आया। आपको बता दें कि मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भोपाल से बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने X पर लिखा, महापुरुष, सदा हमारे आदर्श और सम्मान का केंद्र बिंदु हैं। उनका आदर हमारे संस्कार हैं। लेकिन भोपाल में महापुरुषों के अपमान की लगातार दूसरी घटना सामने आई है। भोपाल की लाइफलाइन बड़े तालाब पर राजा भोज की प्रतिमा के सामने एक व्यक्ति पेशाब करते हुए वीडियो में नजर आ रहा है। यह अत्यंत निंदनीय है।
उन्होंने कहा, मैंने पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से बात की है। ऐसे कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो। स्वच्छता के प्रयासों से भोपाल को देश की स्वच्छतम राजधानी का अवार्ड मिला है। ऐसी गंदगी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी घटना में जो दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।
लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। नगर निगम की टीम ने कार के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की और उस पर 5 हजार रुपए का फाइन लगाया। वहीं, मामले में केस भी दर्ज करवाया गया है।
क्या है मामला
अत्यंत निंदनीय घटना : सांसद आलोक शर्मा
उन्होंने कहा, मैंने पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से बात की है। ऐसे कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो। स्वच्छता के प्रयासों से भोपाल को देश की स्वच्छतम राजधानी का अवार्ड मिला है। ऐसी गंदगी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी घटना में जो दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
By Sanjay Gupta
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
By Mukesh Sharma
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
By Sandeep Kumar
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
By Umeshwari Baghel
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel