पीथमपुर में 27 फरवरी से जलेगा जहरीला यूका कचरा, दस मीट्रिक टन से होगा ट्रायल

Sanjay Gupta | Feb 18, 2025, 12:01 IST
Share
yucca kachra
yucca kachra

हाईकोर्ट ने 27 फरवरी से तीन ट्रायल रन में यूका कचरा जलाने के आदेश दिए और रिपोर्ट पेश करने को कहा। कुल 337 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया जाएगा...

यूका कचरे को जलाने के लिए हाईकोर्ट की डबल बैंच जबलपुर ने आदेश दे दिए हैं। मंगलवार को चीफ जस्टिस सुरेश कैत और जस्टिस विवेक जैन की बेंच ने कचरा निस्तारण नहीं होने पर नाराजगी जताई और पूछा कि इसे कब से चलाएंगे। इस पर एजी प्रशांत सिंह ने दो सप्ताह के बाद की तारीख की बात कही। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि सब कुछ तैयार हो तो फिर देरी क्यों। 27 फरवरी से 10-10 मेट्रिकटन के तीन ट्रायल रन करने के आदेश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें...

इस तारीख से इस तरह होगा ट्रायल रन

चीफ जस्टिस ने इसमें अगली सुनवाई के पहले दस-दस मेट्रिक टन के तीन ट्रायल रन करने के आदेश दिए। पहला ट्रायल रन 27 फरवरी से होगा। इसमें तीन-चार दिन लगेंगे। फिर चार दिन का गैप देकर दूसरा ट्रायल रन होगा और 10 मार्च से तीसरा ट्रायल रन होगा। इसके बाद हाईकोर्ट में तीनों ट्रायल रन की रिपोर्ट लेकर मप्र शासन पेश होगा। उल्लेखनीय है कि कुल 337 मेट्रिक टन कचरे का निस्तारण होना है। सुनवाई के दौरान फीड रेट क्या रहेगा इस पर भी चर्चा हुई और जानकारी हाईकोर्ट में दी गई।

ये खबर भी पढ़ें..

हाईकोर्ट ने यह भी कहा

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि इस दौरान यदि किसी तरह की समस्या आती है तो शासन किसी भी समय हाईकोर्ट में आ सकता है। उधर एजी प्रशांत सिंह ने यह भी कहा कि इसमें ट्रायल रन की रिपोर्ट बनने में समय लगेगा, तो इसलिए सुनवाई की तारीख 27 मार्च रखी जाए।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में लगे केस और सुनवाई पर भी बात हुई। लेकिन बताया गया वहां से स्टे नहीं है। वहीं कुछ इंटरविनर द्वारा इस मामले में प्रदूषण की बात कही, जिस पर हाईकोर्ट ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समुचित करने और सभी मानक पालन के पहले ही आदेश दिए हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • Jabalpur
  • जबलपुर
  • latest news
  • MP HIGHCOURT
  • पीथमपुर
  • यूका कचरा जलाने का विरोध
  • पीथमपुर कचरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा