छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण से पहले नक्सली हमला, एक जवान शहीद
Pooja Kumari | Published:
छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण से पहले नक्सली हमला, एक जवान शहीद
छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण ले पहले नक्सली हमला हो गया। जिसमें एक जवान शहीद हो गए।
शिवम दुबे, RAIPUR.छत्तीसगढ़ में आज एक तरफ नए सीएम शपथ लेने जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नक्सलियों ने नापाक करतूत कर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। शपथ ग्रहण से ठीक पहले पहले नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने नारायणपुर में IED ब्लास्ट किया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया। जबकि एक जवान घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने नारायणपुर के आमदई खदान में ये हमला किया। यहां नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। इसकी चपेट में CAF 9वीं बीएन बटालियन के जवान आ गए। इस हमले में CAF कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गए। जबकि आरक्षक विनय कुमार साहू घायल हुए हैं। SP पुष्कर शर्मा ने हमले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि घटना नारायणपुर के छोटेडोंगर की है उस वक्त जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे।
IED ब्लास्ट की यह तीसरे दिन में तीसरी घटना है। इससे पहले सोमवार को सुकमा में IED ब्लास्ट हुआ, जिसमें दो जवान घायल हुए थे। वहीं मंगलवार को सुकमा में नवीन कैंप के पास सर्च के दौरान एक CRPF का जवान IED की चपेट में आ गया था। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। आज हुई यह घटना तीसरी घटना है जो नारायणपुर में हुई है।
सर्चिंग में निकले थे जवान
तीन दिन, तीन घटना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari