गहलोत सरकार में हुई 7 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही है भजनलाल सरकार, जरूरी हुआ तो कराएगी CBI जांच

BP Shrivastava | Published:
Share
गहलोत सरकार में हुई 7 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही है भजनलाल सरकार, जरूरी हुआ तो कराएगी CBI जांच
गहलोत सरकार में हुई 7 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही है भजनलाल सरकार, जरूरी हुआ तो कराएगी CBI जांच

गहलोत सरकार के समय हुए प्रश्न पत्र लीक मामलों को चुनाव का मुद्दा बनाकर सत्ता में लौटी बीजेपी पिछली सरकार के समय हुई 7 बड़ी परीक्षाओं की जांच करवा रही है।

मनीष गोधा, JAIPUR. गहलोत सरकार के समय हुए प्रश्न पत्र लीक मामलों को चुनाव का मुद्दा बनाकर सत्ता में लौटी बीजेपी पिछली सरकार के समय हुई 7 बड़ी परीक्षाओं की जांच करवा रही है। इन मामलों की सीबीआई जांच करवाने के मामले में सरकार ने कहा कि अभी सरकार की ओर से गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने जांच शुरू की है और जरूरत पड़ी तो इस बारे में विचार किया जाएगा।

प्रश्न पत्र लीक मामलों को लेकर आरएलपी के विधायक हनुमान बेनीवाल ने सवाल पूछा था। इसका जवाब देते हुए मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य में विभिन्‍न परीक्षाओं में पेपर से संबंधित घटनाओं में लगातार वृद्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ लेने के अगले दिन ही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर दिया था। यह टीम पिछली सरकार के समय हुई 7 परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक प्रकरणों की जांच कर रही है।

इन मामलों की हो रही है जांच

  • राजस्थान पुलिस कानिस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021
  • सीएचओ भर्ती परीक्षा 2020
  • वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022
  • वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022
  • रीट भर्ती परीक्षा 2021
  • कनिष्ठ अभियंता (डिग्री) भर्ती परीक्षा 2020
  • हाई कोर्ट लिपिक भर्ती परीक्षा 2020
2014 से अब तक 33 मामले

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 01 जनवरी 2014 से आज तक पेपर लीक के कुल दर्ज 33 प्रकरणों में 615 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है और 32 प्रकरणों में चालान पेश किया जा चुका है। 1 प्रकरण में अनुसंधान जारी है। हालांकि इस मामले में जब कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने यह पूछा कि भाजपा सरकार के समय इनमें से कितने मामले सामने आए थे तो हंगामा हो गया।

हनुमान बेनीवाल ने की सीबीआई जांच की मांग

वहीं आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल ने जब इन मामलों की सीबीआई जांच की मांग उठाई और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भी विपक्ष में रहते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। ऐसे में अब सत्ता में आने के बाद सरकार इस दिशा में क्या कर रही है तो सरकार की ओर से बहुत स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 1 महीने पहले ही SIT का गठन कर दिया है, जो पेपर लीक मामलों की जांच कर रही है। SIT की जांच रिपोर्ट आने के बाद और इसकी अनुशंसा के आधार पर सरकार तय करेगी कि कौन कौन सी परीक्षा की जांच कैसे करानी है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • राजस्थान न्यूज
  • जयपुर समाचार
  • Rajasthan question paper leak case
  • Rajasthan government will conduct investigation of 7 examinations
  • Bhajanlal government will conduct investigation of 7 examinations
  • राजस्थान सरकार कराएगी 7 परीक्षाओं की जांच
  • राजस्थान का प्रश्न पत्र लीक मामला
  • भजनलाल सरकार कराएगी 7 परीक्षाओं की जांच
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर