WhatsApp Image 2026-04-20 at 14.06.59 (1)
100 साल पुरानी व्यायामशाला पर भू-माफिया की नजर, फर्जी दस्तावेजों के सहारे कब्जा करने की साजिश
Jageshwar prasad | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ में 100 साल पुरानी व्यायामशाला पर भू-माफिया की नजर टिकी है। भू-माफिया फर्जी दस्तावेजों के सहारे इस पर कब्जा करने के प्रयास में है।
News In Short
- 100 साल पुरानी व्यायामशाला पर भू-माफिया की नजर टिकी।
- फर्जी दस्तावेजों के सहारे इस पर कब्जा करने का प्रयास।
- राजगढ़ पालिका अधिकारियों की मिलीभगत से पट्टा हथियाने की शुरू की प्रक्रिया।
- ओसवाल समुदाय ने दर्ज कराई आपत्ति, दावा—यह सार्वजनिक हेरिटेज संपत्ति।
- नगर पालिका से पट्टा लेने की प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए।
News In Detail
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में समाज को पता चला कि यहां के एक पूर्व मंत्री के करीबी राधेयश्याम नामक व्यक्ति ने नगर पालिका राजगढ़ में इस भूमि के संबंध में एक पत्रावली जमा कराई है। यह पत्रावली राजस्थान नगर पालिका अधिनियम की धारा 69ए (69A) के तहत पट्टा प्राप्त करने के लिए पेश की गई है। सभा का आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से फर्जी दस्तावेजों पर आधारित है।
WhatsApp Image 2026-04-20 at 14.06.59
साजिश के गंभीर आरोप
समाज का दावा है कि यह सारा खेल मिलीभगत से खेला जा रहा है। भू-माफिया ने गुप्त तरीके से पत्रावली तैयार की और आपत्ति दर्ज कराने का मौका तक नहीं दिया। यह जमीन चारों तरफ से 8-8 फुट ऊंची दीवारों से घिरी हुई है। इस पर सभा के ताले लगे हैं। साल 2021 में जब कुछ लोगों ने दीवार तोड़ी थी, तब सभा ने अपने खर्च पर इसकी मरम्मत करवाई थी।
व्यायामशाला का गौरवशाली इतिहास
सन् 1936 में यहां श्री ओसवाल स्पोर्टिंग क्लब बना। सन् 1944 में दोनों संस्थाओं का विलय कर इसे ओसवाल व्यायामशाला स्पोर्टिंग क्लब नाम दिया गया। यहां व्यायाम, खेलकूद और जन-सेवा के तीन प्रमुख विभाग संचालित थे।
उम्मेद मालू बताते हैं कि करीब 5000 वर्गगज में बना यह व्यायामशाल शुरुआत से ही ओसवाल समाज की संपत्ति रही है। इसके चारों तरफ 8—8 फुट उंची चारदीवारी बनी है। भीतरी भाग में पुराना और कुंड है। हमारे पक्ष में इस भूमि का बीकानेर रियासतकाल का पट्टा है। लेकिन पालिका प्रशासन एक भाजपा नेता के दबाव में इस संपत्ति का स्वामित्व बदला जा रहा है। यह संपत्ति आज करीबी 25 करोड़ रुपए की है।
प्रशासन को दी गई चेतावनी
सभा की मुख्य मांगें
राजगढ़ के नागरिक रमेश का कहना है कि जिस व्यायामशाला ने कभी राजगढ़ के युवाओं को खेल और सेवा के संस्कार दिए, आज वह भू-माफिया के चंगुल में फंसती नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें:-
पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन के दिन स्कूली बच्चों को लाने का आदेश, विरोध के आगे लिया वापस
पचपदरा बनेगा भविष्य का रिफाइनिंग हब, पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे लोकार्पण
विवादों के बाद सरकार ने वापस लिया सार्थक नाम अभियान, पान मसाला ब्रांड वाले नामों पर भड़के थे अभिभावक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari