खाता विभाजन के नाम पर एक लाख की मांग, 50 हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

Jageshwar prasad | Published:
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-06-02T172747.113
Photograph: (the sootr)

राजस्थान ACB की स्पेशल यूनिट बीकानेर ने पदमपुर के रिडमलसर में उप तहसील कार्यालय में तैनात पटवारी अंकुश कुमार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसने संयुक्त खाते के विभाजन की एवज में एक लाख रुपए मांगे थे। यह पहली किस्त थी।

News In Short

  • पदमपुर के पटवारी को एसीबी ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
  • आरोपी ने संयुक्त खाते के विभाजन की प्रक्रिया पूरी करने के बदले एक लाख रुपए मांगे थे।
  • परिवादी ने एसीबी को शिकायत की, जिसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।
  • पटवारी ने यह रकम पहली किस्त के रूप में ली, इसी दौरान एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया।
  • एसीबी ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

News In Detail

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की स्पेशल यूनिट बीकानेर ने पदमपुर क्षेत्र के रिडमलसर स्थित उप तहसील कार्यालय में एक पटवारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई एसीबी स्पेशल यूनिट बीकानेर के पुलिस निरीक्षक इंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पटवारी ने एक लाख रुपए मांगे थे

एसीबी स्पेशल यूनिट बीकानेर के पुलिस निरीक्षक इन्द्र कुमार ने बताया कि परिवादी से संयुक्त खाते के विभाजन की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। आरोपी पटवारी अंकुश कुमार ने परिवादी से कहा कि जब तक वह एक लाख रुपए नहीं देगा, उसके खाते का विभाजन नहीं होगा। परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी।

शिकायत के बाद किया गया सत्यापन

परिवादी की शिकायत मिलने पर एसीबी ने तुरंत शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान पाया गया कि पटवारी वास्तव में परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा है। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। ट्रैप योजना के तहत परिवादी को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए आरोपी पटवारी को देने के लिए भेजा गया।

ट्रैप में दबोचा गया आरोपी

जैसे ही परिवादी ने पटवारी अंकुश कुमार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए दिए, वैसे ही पहले से मौके पर तैनात एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर ली और आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए। मौके पर रिश्वत के नोटों को चिन्हित किया गया और उन्हें जब्त कर लिया गया।

आरोपी से पूछताछ जारी

फिलहाल आरोपी पटवारी अंकुश कुमार से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि उसने इससे पहले कितने और लोगों से रिश्वत ली है। एसीबी आरोपी के बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:-

ट्रेन लेट हुई, फ्लाइट छूटी, रेलवे को देना पड़ा 69 हजार रुपए का हर्जाना

क्या राहुल की तारीफ से डोटासरा-जूली युग की हो रही शुरुआत, जानिए पुष्कर शिविर का पूरा संदेश

खराब सेहत का बहाना बनाकर 2 साल तक बेल लेता रहा आसाराम, आखिर हाई कोर्ट ने क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

15 पेपर लीक माफियाओं की मोस्ट वांटेड लिस्ट जारी, केवल 10-10 हजार का इनाम

Tags:
  • पटवारी
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • रिश्वत
  • acb
  • एसीबी
  • रंगे हाथों गिरफ्तार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर