वसूली मामले में जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, IAS और RPS पर भी एक्शन

Ashish Bhardwaj | Jul 15, 2026, 09:43 IST
Share
अवैध वसूली पड़ी भारी
अवैध वसूली पड़ी भारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर महिला जेल की डिप्टी सुपरिटेंडेंट सरोज विश्नोई को कैदियों से वसूली के आरोप में सस्पेंड किया। एक IAS, दो RPS और एक डॉक्टर पर भी कार्रवाई को मंजूरी दी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर महिला जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, कैदियों से वसूली का आरोप।
  • CM भजनलाल शर्मा ने एक्शन मॉड में, एक IAS और दो RPS पर भी कार्रवाई।
  • साइबर क्राइम ACP की चार्जशीट, हत्या मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास।
  • बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न करने वाले RPS लाभुराम बिश्नोई पर गाज।
  • दहेज उत्पीड़न मामले में डॉक्टर भी बर्खास्त, एक IAS के पर भी एक्शन।
राजस्थान केमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के ठीक अगले दिन मंगलवार को कई सरकारी अफसरों के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्रवाई को मंजूरी दी।

जयपुर महिला बंदी सुधार गृह की डिप्टी सुपरिटेंडेंट सरोज विश्नोई को कैदियों से वसूली और नियम विरुद्ध सुविधाएं देने के आरोप में सस्पेंड किया गया। जोधपुर के साइबर क्राइम ACP (Assistant Commissioner of Police) देरावर सिंह के खिलाफ चार्जशीट दिए जाने की मंजूरी दी गई।

RPS (Rajasthan Police Service) लाभुराम विश्नोई के खिलाफ विभागीय जांच रिपोर्ट स्वीकृत की गई। एक IAS अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और एक मेडिकल ऑफिसर को बर्खास्त करने की भी मंजूरी दी गई।

जेल में कैदी बनी दफ्तर की कर्मचारी

जयपुर महिला बंदी सुधार गृह की डिप्टी सुपरिटेंडेंट सरोज विश्नोई के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली थीं। आरोप है कि वे एक महिला कैदी को अपने साथ रखती थीं। यह कैदी दफ्तर के कामों में कर्मचारियों की तरह हस्तक्षेप करती थी।

इसके अलावा सरोज विश्नोई पर पैसे लेकर बंदियों को नियम विरुद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप भी थे। शिकायतों की पुष्टि होने पर सरोज विश्नोई को सस्पेंड कर जयपुर से भरतपुर स्थानांतरित किया गया है।

साइबर ACP ने 7 हत्यारों को बचाने की कोशिश की

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम ACP देरावर सिंह के खिलाफ 16 CCA (Civil Conduct and Appeal Rules) की चार्जशीट देने की मंजूरी दी गई है।

मामला यह है कि देरावर सिंह जब डीग के कामां थाने में इंस्पेक्टर थे, उस दौरान एक हत्या के मामले में 8 आरोपियों में से केवल 1 को दोषी माना गया। बाकी 7 आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई। इस मामले की शिकायत हुई और जांच में देरावर सिंह की भूमिका सामने आई।

बजरी माफियाओं पर नहीं की कार्रवाई

RPS लाभुराम विश्नोई के खिलाफ विभागीय जांच रिपोर्ट के आरोप प्रमाणित मानते हुए CM ने मंजूरी दे दी। इन पर आरोप है कि सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में बनास नदी में बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

इन्होने अवैध खनन और अवैध बजरी परिवहन पर प्रभावी कदम नहीं उठाए। इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ी। खुद और पुलिस बल की जान को खतरे में डाला। संबंधित विभागों के साथ कोई समन्वय भी नहीं किया।

सरकारी जमीन का मनमाना आवंटन

CM ने एक IAS अधिकारी के खिलाफ ऑल इंडिया सर्विस रूल्स के नियम 8 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की मंजूरी दी है। आरोप है कि इस IAS ने बेशकीमती सरकारी जमीन को नीलामी के जरिए आवंटित करने की जगह मनमाने ढंग से किसी को दे दिया। IAS का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

डॉक्टर बर्खास्त

दहेज उत्पीड़न के मामले में CM ने एक मेडिकल ऑफिसर को नौकरी से बर्खास्त करने की मंजूरी दे दी। इसके अलावा DSP पर मुकदमा चलाने, भीलवाड़ा के सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी राकेश खोईवाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और दो अफसरों के सालाना इंक्रीमेंट रोकने का भी फैसला लिया गया।

एक रिटायर्ड पशु चिकित्सा अधिकारी की 20 फीसदी पेंशन हमेशा के लिए काटने का निर्णय किया गया।

ये भी पढ़ें:-

पुलिस में बड़ा बदलाव, 18 IPS का तबादला, जोधपुर पुलिस कमिश्नर भी बदले

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से शिफ्ट हुआ पप्पू, कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रांसफर

कैबिनेट मंत्री जोराराम के बेटे का ट्र्रांसफर, क्या मदन राठौड़ के इशारे पर हटाया?

2 महीने में 18 प्रसूताओं की मौत, गिनाए जा रहे बहाने, मंत्री के पास बेतुके बयान

Tags:
  • राजस्थान
  • भजनलाल शर्मा
  • अवैध खनन
  • कानून व्यवस्था
  • दहेज उत्पीड़न
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि