कौन है आईएएस अदिति वार्ष्णेय, जिनका बदल दिया कैडर, जानें क्या रहे कारण
Ashish Bhardwaj | May 30, 2026, 17:33 IST
Photograph: (the sootr)
आईएएस अदिति वार्ष्णेय का कैडर बदल दिया गया है। उनका कैडर गुजरात से बदलकर राजस्थान कर दिया गया है। अदिति वार्ष्णेय का विवाह राजस्थान कैडर के आईएएस माधव भारद्वाज से हुआ है।
News In Short
- आईएएस अदिति वार्ष्णेय अब आधिकारिक रूप से राजस्थान कैडर में शामिल।
- गुजरात कैडर से अंतर-कैडर स्थानांतरण विवाह के कारण हुआ।
- अदिति ने UPSC 2022 पहले प्रयास में क्रैक कर 57वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की।
- 23 साल की उम्र में आईएएस बनकर बनीं देश की युवा महिला अधिकारी।
News In Detail
विवाह बना अंतर-कैडर स्थानांतरण का आधार
शादी भी रही थी चर्चा में
ट्रेनिंग में शुरू हुई थी लव-स्टोरी
माधव और अदिति दोनों ही अपनी पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। दोनों ने अपने पहले ही प्रयास में आईएएस जैसी कठिन परीक्षा पास की और टॉपर रहे। ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई मुलाकातों ने जब प्यार का रूप लिया, तो दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला किया। परिवारों की रजामंदी के बाद उन्होंने किसी आलीशान रिजॉर्ट के बजाय सरकारी दफ्तर को ही अपना शादी का स्थल चुना था।
ChatGPT Image May 30, 2026, 04_58_02 PM
दो साल में 13 अधिकारी राजस्थान आए
ज्यादातर युवा अफसरों ने शादी के बाद अपने जीवनसाथी के साथ एक ही कैडर में रहने की राह चुनी और पूर्वोत्तर, दक्षिण भारत व केंद्र शासित प्रदेशों के कैडर छोड़कर राजस्थान को प्राथमिकता दी।
गुजरात और असम-मेघालय से राजस्थान पहुंचे अफसर
वहीं वर्ष 2020 बैच के IAS अधिकारी अभिषेक जैन, जो पहले असम-मेघालय कैडर में थे, को भी विवाह के आधार पर राजस्थान कैडर में स्थानांतरित किया गया है। उनका विवाह राजस्थान कैडर की IAS अधिकारी आराधना चौहान से हुआ है।
क्या है मैरेज बेस्ड इंटर-कैडर ट्रांसफर?
FAQ
- IAS अदिति वार्ष्णेय को राजस्थान कैडर क्यों मिला?
उन्हें गुजरात कैडर से राजस्थान कैडर में अंतर-कैडर स्थानांतरण के तहत स्थानांतरित किया गया। मुख्य कारण उनका विवाह राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी माधव भारद्वाज से होना है। इस मैरेज-बेस्ड ट्रांसफर के तहत पति-पत्नी को एक ही राज्य में कार्य करने की सुविधा मिलती है। - मैरेज बेस्ड इंटर-कैडर ट्रांसफर क्या है और कैसे लागू होता है?
IAS सेवा नियम, 1954 के तहत विवाह के आधार पर कैडर परिवर्तन का प्रावधान मौजूद है। इसका उद्देश्य पति-पत्नी को अलग-अलग राज्यों में तैनात होने से बचाना है। इसके लिए संबंधित राज्य सरकार और केंद्र सरकार की सहमति जरूरी होती है। इस प्रक्रिया में दंपती में से एक अधिकारी को दूसरे के कैडर में स्थानांतरित किया जाता है। - पिछले दो साल में राजस्थान कैडर में कितने IAS/IPS अधिकारी आए और क्या इसका पैटर्न है?
1 जुलाई 2024 से अब तक राजस्थान कैडर में कुल 13 IAS/IPS अधिकारी शामिल हुए हैं, जिनमें 11 IAS और 2 IPS हैं। इनमें से 9 अधिकारी महिला हैं। अधिकांश युवा अफसर शादी के बाद अपने जीवनसाथी के साथ एक ही कैडर में रहने के लिए राजस्थान को प्राथमिकता दे रहे हैं।
ये खबर भी पढे़:-
राजस्थान आ रही है डोनॉल्ट ट्रम्प की बेटी, करेगी सोनार किले का दीदार
एजेंसी मालिक ने संविदा कर्मचारी से मांगी रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार
पचपदरा रिफाइनरी 1 जून से फिर होगी शुरू, आग के कारण हो गई थी बंद
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava