सिग्नलिंग कार्य के चलते ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई ट्रेनों का बदलेगा रूट
Ashish Bhardwaj | Aug 12, 2026, 19:14 IST
भारतीय रेल
अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर सिग्नलिंग कार्य के चलते राजस्थान की 13-14 अगस्त को कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द या मार्ग परिवर्तित रहेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले पूरी जानकारी जरूर देखनी चाहिए।
समझें क्या है पूरा मामला
14 अगस्त को महेसाना-आबूरोड की दो ट्रेनें रहेंगी रद्द।
जोधपुर-साबरमती समेत दो ट्रेनों का संचालन आंशिक प्रभावित।
8 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।
राजस्थान से गुजरात जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा असर।
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर अंबलियासन-जगुदन-महेसाना और भांडूमोतीदाऊ स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम किया जा रहा है। इसके लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित रहेंगी।
दो ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 79437, महेसाना-आबूरोड रेलसेवा 14 अगस्त 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 79438, आबूरोड-महेसाना रेलसेवा भी 14 अगस्त को रद्द रहेगी।
दो ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द
वहीं गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 14 अगस्त को साबरमती के बजाय आबूरोड से रवाना होगी। यानी साबरमती-आबूरोड के बीच यह सेवा आंशिक रद्द रहेगी।
इन 8 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
गाड़ी संख्या 04173, प्रयागराज-वेरावल रेलसेवा 13 अगस्त को पालनपुर-भीलड़ी-विरमग्राम के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 14860, जोधपुर-दादर रेलसेवा 14 अगस्त को महेसाना-कटोसन रोड-कलोल-साबरमती के रास्ते संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 19408, लालगढ़-साबरमती रेलसेवा 13 अगस्त को महेसाना-कटोसन रोड-कलोल-साबरमती के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 20626, भगत की कोठी-चेन्नई एग्मोर रेलसेवा 14 अगस्त को महेसाना-कटोसन रोड-कलोल के रास्ते चलेगी।
गाड़ी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा 14 अगस्त को साबरमती-कलोल-कटोसन रोड-महेसाना-पाटन-भीलड़ी-पालनपुर के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग में सिद्धपुर और ऊंझा स्टेशनों पर भी रुकेगी।
गाड़ी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश-साबरमती रेलसेवा 13 अगस्त को पालनपुर-भीलड़ी-पाटन-महेसाना-कटोसन रोड-कलोल-साबरमती के रास्ते चलेगी। यह भी सिद्धपुर और ऊंझा स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा 13 अगस्त को पालनपुर-भीलड़ी-पाटन-महेसाना-कटोसन रोड-कलोल के रास्ते चलेगी। यह भी सिद्धपुर और ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
भारतीय रेल
ये खबर भी पढे़:-
CM भजनलाल की बड़ी कार्रवाई, कॉलेज प्राचार्य बर्खास्त, 10 अफसरों की पेंशन रोकी
वन मंत्री संजय शर्मा अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर, जूली बोले- अफसरशाही हावी
घूस की पहली किस्त ली ,दूसरी लेते ACB ने फूड सेफ्टी ऑफिसर को पकड़ा
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta