रिश्वतखोरी पर ACB का एक्शन: अजमेर में जॉइंट डायरेक्टर अरेस्ट, घर पर चलती रही सर्च

Jageshwar prasad | Sept 04, 2026, 12:21 IST
Share
एसीबी ने अजमेर में जॉइंट डायरेक्टर को 3 लाख रिश्वत लेते पकड़ा
एसीबी ने अजमेर में जॉइंट डायरेक्टर को 3 लाख रिश्वत लेते पकड़ा

अजमेर में एसीबी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जॉइंट डायरेक्टर जयप्रकाश चारण को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बिल पास करने की एवज में 5 लाख रुपए मांगे थे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सामाजिक न्याय विभाग के जॉइंट डायरेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार।
  • जॉइंट डायरेक्टर ने बिल पास करने के एवज में मांगी थी रिश्वत।
  • आरोपी ने 5 लाख मांगे थे, 3 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • अधिकारी ने बिना दलाल के खुद मांगी घूस, उसी दौरान एसीबी ने दबोचा।
  • घर पर रिश्वत लेते पकड़ा गया अफसर, कॉलोनी में मची हलचल।
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर की टीम ने अजमेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक (जॉइंट डायरेक्टर) जयप्रकाश चारण को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी अधिकारी ने एक एनजीओ के बकाया बिलों के भुगतान, एमओयू (MOU) जारी करने और पुराने कामों को स्वीकृत करने के बदले कुल 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

सत्यापन के बाद ACB ने बिछाया जाल

जयपुर एसीबी के एडिशनल एसपी जाबरमल ने बताया कि एसीबी मुख्यालय में पीड़ित एनजीओ संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया था कि पूर्व में किए गए कार्यों के बिलों के भुगतान के बदले जॉइंट डायरेक्टर जयप्रकाश चारण 20 प्रतिशत कमीशन के रूप में 5 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर एसीबी टीम ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई।

घर पर बुलावा देकर ली 3 लाख घूस

शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार रात आरोपी अधिकारी जयप्रकाश चारण ने शिकायतकर्ता को अपने क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र स्थित विनायक नगर स्थित आवास पर बुलाया।

जैसे ही पीड़ित ने 3 लाख रुपए नकद दिए, पहले से घात लगाकर बैठी जयपुर एसीबी की टीम ने दबिश देकर अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

बिना किसी मध्यस्थ सीधे मांग रहा था रिश्वत

एडिशनल एसपी ने स्पष्ट किया कि रिश्वत के इस खेल में बीच में कोई दलाल शामिल नहीं था। आरोपी अधिकारी खुद सीधे शिकायतकर्ता से सौदा कर रहा था। कार्रवाई की सूचना मिलते ही अजमेर एसीबी के एएसपी राजवीर सिंह और स्थानीय क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जयपुर एसीबी की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई, जबकि अजमेर एसीबी की टीम देर रात तक अधिकारी के आवास की सघन तलाशी (सर्च ऑपरेशन) में जुटी रही।

ये भी पढ़ें:-

घूस की पहली किस्त ली ,दूसरी लेते ACB ने फूड सेफ्टी ऑफिसर को पकड़ा

8 साल, 2 अफसर, ACB से अरेस्ट के बाद भी देवस्थान में वही म्यूजिकल चेयर

कृषि विभाग में ACB कार्रवाई पर किरोड़ी का बड़ा दांव, खुद मांगी CBI जांच

कलेक्ट्रेट मे ACB की बड़ी कार्रवाई, पीए को 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Tags:
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • acb
  • सामाजिक न्याय विभाग
  • रंगे हाथों गिरफ्तार
  • घूस
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा