जज सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन, पत्नी और आईएएस साली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Ashish Bhardwaj | May 04, 2026, 14:35 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-04T143437.226
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अलवर निवासी जज अमन शर्मा के आत्महत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने उनकी पत्नी स्वाति मलिक और IAS साली निधि मलिक पर केस दर्ज किया गया है। इनके ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

News In Short

  • जज अमन कुमार शर्मा के आत्महत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की।
  • पुलिस ने पत्नी और साली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया।
  • अमन ने आत्महत्या से पहले पिता से मानसिक तनाव और उत्पीड़न की बात की थी।
  • परिजनों ने आरोप लगाया कि अमन को पत्नी और उसके परिवार से प्रताड़ना मिल रही थी।
  • अमन के अंतिम संस्कार में ससुराल पक्ष से कोई शामिल नहीं हुआ।

News In Detail

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित आवास में जज अमन कुमार शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस ने पत्नी स्वाति मलिक, उनकी आईएएस चचेरी बहन निधि मलिक और अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। शनिवार को अमन का शव उनके बाथरूम में फंदे से लटका मिला था।

मानसिक तनाव में थे अमन शर्मा

अमन के परिवार के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। अमन ने रात में अपने पिता को फोन कर मानसिक रूप से परेशान होने की बात और आत्महत्या करने की बात की थी। पुलिस ने अब परिवार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड भी खंगाले गए हैं।

अमन के पिता का बयान

अमन के पिता प्रेम कुमार शर्मा ने अलवर में कहा, मेरा बेटा बहुत होशियार था। वह अभी सिर्फ 30 साल का था और उसकी लंबी नौकरी बची थी। भगवान को यही मंजूर था, लेकिन जो भी इस मौत का जिम्मेदार है, मैं उन्हें छोड़ूंगा नहीं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।"

पुलिस कर रही है जांच

दिल्ली पुलिस ने अमन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी बड़ी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन घरेलू विवाद और आत्महत्या के उकसावे सहित सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

अंतिम संस्कार में नहीं हुआ सुसराल से कोई शामिल

अमन के अंतिम संस्कार में ससुराल पक्ष से कोई भी शामिल नहीं हुआ। उनकी पत्नी, बच्चे और ससुराल के लोग अंतिम संस्कार में नहीं आए। अमन का शव अलवर के 'तीज की श्मशान' घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, जहां अमन के पिता ने अपने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी।

पुलिस की कार्रवाई और जांच की स्थिति

अमन की पत्नी खुद भी एक न्यायिक अधिकारी हैं और अमन की साली जम्मू में आईएएस अधिकारी हैं। इसके साथ ही उनकी साली के पति पुलिस विभाग में उच्च पद पर तैनात हैं। परिजनों का आरोप है कि अमन को इसी रसूख के कारण लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या का उकसाव और घरेलू हिंसा दोनों शामिल हैं।

ये भी पढे़:-

झुंझुनू बाईपास अलाइनमेंट लीक, भू-माफियाओं ने डकारी 8 हजार बीघा जमीन, 4000 करोड़ का खेल

भाजपा विधायक लगे जमीन हड़पने के आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगी पुलिस से सुरक्षा

RGHS में 2200 करोड़ का बकाया, निजी अस्पतालों ने बंद किया इलाज

राजस्थान CET-2026: अब 3 साल तक वैध रहेगा सर्टिफिकेट, 40% अंक वाले होंगे पात्र; जानें कब होगी परीक्षा

Tags:
  • दिल्ली पुलिस
  • आत्महत्या
  • आईएएस अधिकारी
  • न्यायिक अधिकारी
  • जज अमन कुमार शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज