अमित शाह सांचू पोस्ट पर पहुंचने वाले देश के पहले गृहमंत्री, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 की शुरुआत

Jageshwar prasad | May 26, 2026, 16:13 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-26T161249.902
Photograph: (the sootr)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान में BSF की सांचू पोस्ट पर पहुंचे। यह वही ऐतिहासिक पोस्ट है जहां 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध लड़े गए थे। इस पोस्ट पर पहुंचने वाले वे देश के पहले गृहमंत्री हैं। उन्होंने सीमावर्ती इलाके का निरीक्षण किया।

News In Short

  • अमित शाह सांचू पोस्ट पर पहुंचने वाले देश के पहले गृहमंत्री बने।
  • यह वही ऐतिहासिक पोस्ट है जहां 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध लड़े गए थे।
  • अमित शाह ने जवानों से बातचीत की और उनके साथ पारंपरिक नाश्ता किया।
  • उन्होंने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 सीमावर्ती गांवों को समर्पित किया।
  • आगे की यात्रा में बीकानेर में स्थित BSF मुख्यालय में एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

News In Detail

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीकानेर स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सांचू पोस्ट का दौरा किया। इस अवसर पर आयोजित प्रहरी सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सांचू चौकी देखने की उनकी इच्छा गृह मंत्री बनने से पहले भी थी।

उन्होंने बताया कि 1964 के भारत-पाक युद्ध के समय सांचू की आबादी 500 से अधिक थी। उस समय RAC की चौकी 500 मीटर दूर, रणजीतपुरा गांव में स्थित थी। सूचना मिली थी कि पाकिस्तान सांचू पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। इस स्थिति में 3 RAC और 13 ग्रेनेडियर के जवानों ने सांचू को सुरक्षित रखते हुए पाकिस्तानियों को पीछे हटने पर मजबूर किया।

अमित शाह ने आगे कहा कि सरकार अगले छह महीने में ड्रोन रोधी संयंत्र स्थापित करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन की गतिविधियों पर पैनी नजर रखनी होगी, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ड्रोन जमीन पर कहां उतरता है और उसके मटेरियल का उपयोग कौन करता है। इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।शाह मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे हेलिकॉप्टर से सांचू पहुंचे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माऔर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, BSF के महानिदेशक प्रवीण कुमार, खुफिया ब्यूरो के प्रमुख तपन डेका और राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

जवानों से की बातचीत

उन्होंने वहां करीब 42 डिग्री तापमान पर ड्यूटी कर रहे जवानों से उनके अनुभव और बॉर्डर पर चल रही गतिविधियों के बारे में बातचीत की। जवानों के साथ उन्होंने पारंपरिक नाश्ता भी किया। सांचू पोस्ट से अमित शाह ने दूरबीन से आसपास के इलाके का निरीक्षण किया, जिसमें पाकिस्तान बॉर्डर का क्षेत्र भी शामिल था। दोपहर लगभग 12:30 बजे वह बीकानेर के लिए रवाना हुए।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 का शुभारंभ

इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान गृहमंत्री ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 समर्पित किया। इस पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में शिक्षा, सड़कें, बिजली और रोजगार के अवसरों सहित बुनियादी ढांचे और आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

बीएसएफ मुख्यालय में सुरक्षा बैठक

आगे की यात्रा में अमित शाह बीकानेर में स्थित BSF मुख्यालय में एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस समन्वय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय, राजस्थान सरकार और BSF के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। गृहमंत्री बीएसएफ के हेडक्वार्टर पर पांच जिलों के कलेक्टर और एसपी के साथ भी मीटिंग करेंगे। इनसे बॉर्डर पर बढ़ रही तस्करी सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस मीटिंग में देश की सुरक्षा से जुड़ी कई एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

विरोध प्रदर्शन की योजना नाकाम

अमित शाह के दौरे के बीच पुलिस ने NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा को उनके घर से हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री को विरोध-प्रदर्शन कर काले झंडे दिखाने की योजना थी, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।

सांचू पोस्ट, दो युद्धों की गवाह

सांचू पोस्ट का ऐतिहासिक महत्व इसलिए भी है क्योंकि 1965 और 1971 भारत-पाक युद्ध यहीं लड़े गए थे। 1965 से पहले सांचू बीकानेर बॉर्डर बेल्ट का सबसे बड़ा गांव था। 1965 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने सांचू पोस्ट पर कब्जा कर लिया था। बाद में 3 आरएसी और 13 ग्रेनेडियर के जवानों ने मिलकर सांचू चौकी को दोबारा फतह किया था।

1971 के युद्ध में सांचू पोस्ट भारतीय सेना और BSF का अहम रणनीतिक केंद्र बनी थी। यहीं से भारतीय सेना ने तीन पाकिस्तानी पोस्ट रनिहाल, बीजनोठ और रुकनपुर पर कब्जा किया था।

FAQ

  1. राजस्थान के बॉर्डर की किस ऐतिहासिक पोस्ट पर पहुंचने वाले अमित शाह देश के पहले गृहमंत्री बने हैं?
    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सांचू पोस्ट पर पहुंचने वाले देश के पहले गृहमंत्री हैं।
  2. सांचू पोस्ट पर लॉन्च किए गए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 में राजस्थान के किन जिलों को शामिल किया गया है?
    इस अति-महत्वकांक्षी बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में राजस्थान के सीमावर्ती जिलों को शामिल किया गया है।
  3. सांचू पोस्ट पर लड़े गए 1971 के युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान की किन तीन चौकियों पर कब्जा किया था?
    भारतीय जांबाज सैनिकों ने सांचू पोस्ट को रणनीतिक केंद्र बनाकर पाकिस्तान की रनिहाल, बीजनोठ और रुकनपुर चौकियों पर कब्जा किया था।

ये भी पढ़ें:-

दूसरे राज्यों के डॉक्टरों के नाम पर चल रहे हैं अस्पताल, धौलपुर में 12 के रजिस्ट्रेशन सस्पेंड

इंस्टाग्राम पर लव गुरु बनकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बीकानेर और जयपुर से जुड़े तार

672 में से 529 नियुक्तियां संदिग्ध, लिपिक भर्ती में फर्जी दस्तावेजों से मिली नौकरी

कोर्ट डेडलाइन पर चुनाव नहीं होने पर राज्य चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में मांगी माफी



Tags:
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
  • BSF
  • सीमा सुरक्षा बल
  • भारत-पाक युद्ध
  • 1971 भारत-पाक युद्ध
  • सांचू पोस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा