अंता विधानसभा सीट : उपचुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू, 11 नवंबर को होगा मतदान
Amit Baijnath Garg | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है।
Baran. भारत निर्वाचन आयोग ने अंता विधानसभा सीट परउपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही अंता विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी ने भी सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। उम्मीदवारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार 13 अक्टूबर से ही शुरू हो गई और पहले दिन इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से प्रमोद जैन भाया ने नामांकन-पत्र दाखिल किया है।
अंता उपचुनाव में भाजपा की टिकट के नाम पर ठगी, बारां प्रधान को बनाया निशाना
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है। नामांकन-पत्र अंता के रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच दिए जा सकेंगे। रविवार 19 अक्टूबर एवं 20 अक्टूबर को दीपावली का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं होंगे। नामांकन-पत्रों की जांच गुरुवार 23 अक्टूबर को और 27 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 11 नवंबर को सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक होगा। 14 नवंबर को मतों की गिनती होगी। उपचुनाव की समस्त प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी होगी।
अंता विधानसभा उपचुनाव : बड़े नेताओं में सहमति, दिल्ली से आएगी नाम की पर्ची, घोषणा सोमवार तक संभव
महाजन ने बताया कि नामांकन के समय अभ्यर्थी सहित अधिकतम पांच व्यक्तियों को रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रवेश की अनुमति होगी। कार्यालय परिसर के 100 मीटर की परिधि में एक अभ्यर्थी केवल तीन वाहनों के साथ प्रवेश कर सकेंगे। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में पूर्ण भरा हुआ नामांकन-पत्र और शपथ-पत्र प्रस्तुत करेंगे।
अंता उपचुनाव : भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर, नरेश मीणा ने मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय
उपचुनाव की निगरानी के लिए 12 स्टेटिक सर्विलांस टीम और 12 उड़न दस्ते तैनात किए हैं। क्षेत्र में चेक पोस्टों का निर्माण कर दिया गया है, जहां SST (स्थैतिक निगरानी दल) दलों द्वारा वाहनों की सतत चैकिंग की जा रही है। उड़न दस्तों द्वारा भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अवैध गतिविधियों की शिकायत पर तत्काल संबंधित स्थल पर जाकर कार्यवाही की जा रही है। राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थीयों की ओर से किए जा रहे चुनाव प्रचार एवं अन्य गतिविधियों पर किए जाने वाले समस्त खर्चों पर सघन निगरानी रखी जा रही है। अब तक लगभग 35 लाख रुपए की जब्ती की जा चुकी है।
अंता विधानसभा उपचुनाव से वसुंधरा राजे बनीं भाजपा में अहम कड़ी, क्या वह पसंदीदा नेता को दिला पाएंगी टिकट
कानूनी तौर पर विधायक या सांसद को दो साल या इससे ज्यादा सजा होने पर तत्काल विधायकी या सांसदी खत्म हो जाती है। मीणा ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की और दोष सिद्धि पर रोक लगाते हुए सजा स्थगित करने की गुहार की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें कोई राहत देने से इनकार करते हुए उनकी विशेष अनुमति याचिका खारिज कर ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करने को कहा था। इसके बाद 21 मई को मीणा ने ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अंता उपचुनाव : ओम बिरला और वसुंधरा राजे के मनमुटाव में फंसा भाजपा का टिकट, पार्टी सहमति बनाने में जुटी
सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिलने पर अंतत: विधानसभा अध्यक्ष ने कंवरलाल को अयोग्य घोषित करते हुए अंता विधानसभा क्षेत्र को रिक्त घोषित कर दिया था। इसके बाद उपचुनाव की घोषणा होने से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कंवरलाल मीणा को राज्यपाल से माफी दिलवाने की कोशिश की थी। इस मामले में एकबारगी तेजी भी आई, लेकिन उपचुनाव नजदीक होने के कारण बदनामी के डर से सजा माफी की कवायद को रोक दिया गया।
नरेश मीणा ने कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया की उम्मीदवारी घोषित होते ही निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। नरेश ने अपना टिकट कटने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को जिम्मेदार बताया था। नरेश मीणा संभवत: मंगलवार या बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
वहीं भाजपा ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। हालांकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच उम्मीदवार को लेकर चर्चा हो चुकी है। बताया जा रहा है कि राजे कंवरलाल मीणा के परिवार के किसी सदस्य को चुनाव मैदान में उतारना चाहती हैं, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी को टिकट दिलवाना चाहते हैं।
अंता उपचुनाव में भाजपा की टिकट के नाम पर ठगी, बारां प्रधान को बनाया निशाना
नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर
अंता विधानसभा उपचुनाव : बड़े नेताओं में सहमति, दिल्ली से आएगी नाम की पर्ची, घोषणा सोमवार तक संभव
नामांकन के लिए आवश्यक
अंता उपचुनाव : भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर, नरेश मीणा ने मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय
अब तक 35 लाख रुपए जब्त
क्यों हो रहा है उपचुनाव 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कंवरलाल मीणा ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया को 5,861 वोट से हरा दिया था, लेकिन राजस्थान हाई कोर्ट ने मई, 2025 की शुरुआत में कंवरलाल को 20 साल पुराने एक मामले में ट्रायल कोर्ट से मिली तीन साल की सजा को सही ठहराते हुए सजा के आदेश को बहाल रखा था।
सरेंडर करने के बाद भेजा जेल
अंता उपचुनाव : ओम बिरला और वसुंधरा राजे के मनमुटाव में फंसा भाजपा का टिकट, पार्टी सहमति बनाने में जुटी
बदनामी के डर से रुकी सजा माफी
नरेश करेंगे नामांकन दाखिल
भाजपा उम्मीदवार का इंतजार
FAQ
- 1. अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि कब है?
अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है, और नामांकन 13 अक्टूबर से शुरू हो गया है। - 2. कंवरलाल मीणा की विधायकी क्यों समाप्त हुई?
कंवरलाल मीणा को 20 साल पुराने आपराधिक मामले में दोषी पाया गया था, जिसके बाद उनकी विधायकी समाप्त कर दी गई और उपचुनाव की घोषणा की गई। - 3. भाजपा ने अभी तक किसे अपना उम्मीदवार घोषित किया है?
भाजपा ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन पार्टी में इस बारे में चर्चा चल रही है, और जल्द ही उम्मीदवार की घोषणा हो सकती है।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel