राजस्थान में तेजी से फैलता एंटी-एजिंग दवाओं-सेवाओं का कारोबार

Amit Baijnath Garg | Jul 04, 2025, 10:46 IST
Share
misuse of antiageing drugs
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में एंटी-एजिंग उपचार लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में एंटी-एजिंग दवाओं-सेवाओं का मौजूदा कारोबार 200 करोड़ रुपए का है, जिसके साल 2035 तक बढ़कर 800 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है।

हाल ही में मॉडल-अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की कार्डियक अरेस्ट के चलते 42 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई। उनके अरेस्ट आने की एक वजह एंटी-एजिंग दवाओं का सेवन भी बताई जा रही है।

असल में देश सहित राजस्थान में भी एंटी-एजिंग उपचार लेने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। कई तरह की दवाएं और इंजेक्शन तथा सर्जरी बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं।

इस बिजनेस में दखल रखने वाली कई कंपनियों ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में अपने क्लिनिक खोल लिए हैं। मार्केट एक्सपर्ट बताते हैं कि प्रदेश में एंटी-एजिंग दवाओं-सेवाओं का मौजूदा कारोबार करीब 200 करोड़ रुपए का है, जिसके साल 2035 तक बढ़कर 800 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। इसमें अंग्रेजी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयां, स्किन संबंधी कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स, बोटोक्स सर्जरी तथा फिलर्स ट्रीटमेंट का बिजनेस शामिल है।

देश में तेजी से बढ़ रहा कारोबार

एंटी-एजिंग दवाओं-सेवाओं का कारोबार देश में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसमें कॉस्मेटिक और आयुर्वेदिक दवाइयां दोनों शामिल हैं। यह बाजार त्वचा की देखभाल, झुर्रियों को हटाने और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने वाली दवाओं और उत्पादों की बढ़ती मांग से प्रेरित है।

एक अनुमान के मुताबिक, साल 2023 में देश में एंटी-एजिंग दवाओं-सेवाओं का कारोबार करीब 3500 करोड़ रुपए का था। 2024 में इसका आकार करीब 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया। साल 2035 तक यह कारोबार 8000 करोड़ रुपए से ज्यादा होने की उम्मीद है।

माना जा रहा है कि यह कारोबार करीब आठ प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एंटी-एजिंग दवाओं-सेवाओं का कारोबार कितनी तेजी से पैर पसार रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

पूरे राजस्थान में जोरदार तरीके से छाएगा मानसून , 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, कई बेघर

राजस्थान में डीजीपी के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का खेल, जानिए क्या काम आए समीकरण

इसलिए आ रहा चर्चा में

मॉडल-अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के कार्डियक अरेस्ट की एक वजह एंटी-एजिंग दवाओं का सेवन भी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि शेफाली सात-आठ सालों से इन दवाओं का सेवन कर रही थीं। उनके घर से कुछ दवाएं और इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं। असल में पिछले कुछ सालों में लोगों में उम्र को छिपाने और जवान दिखने का चलन तेजी से बढ़ा है। खासकर सेलेब्रिटीज और दिल्ली तथा मुंबई जैसे बड़े शहरों में यह ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। इसके चलते वे दवाएं, इंजेक्शन और अन्य तमाम प्रकार के उपचार लेने से झिझक नहीं रहे हैं।

जवां दिखने की बढ़ती चाहत

एक्सपर्ट बताते हैं कि लोगों में जवां दिखने की चाहत तेजी से बढ़ रही है। इसमें 30 से लेकर 50 साल तक की उम्र वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है। उनका कहना है कि यह चाहत धीरे-धीरे सनक में बदलती जा रही है, क्योंकि वे बढ़ती उम्र को रोकना चाहते हैं, जबकि उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियां बढ़ना स्वाभाविक है।

जयपुर के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. कुशमेंद्र पाराशर का कहना है कि एंटी-एजिंग दवाओं का लगातार और हद से ज्यादा सेवन कई तरह के रोगों के खतरे को बढ़ाता है। इस तरह की दवाओं का अधिक उपयोग करने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है। वे इस तरह की दवाएं डॉक्टर की सलाह से ही लेने की कहते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान हाईकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंटरव्यू पर लगी रोक हटाई, पुरानी शर्तों के तहत होगी भर्ती

भोपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने की 22 अधिकारियों को किया इधर से उधर

यह होता है एंटी-एजिंग उपचार

असल में एंटी-एजिंग उपचार वह प्रक्रिया है, जिसमें आपको बढ़ती उम्र में भी जवान दिखाया जाता है। यह त्वचा पर झुर्रियों को बढ़ने से रोकने का उपचार है। इसके तहत कॉस्मेटिक, दवाइयां, सर्जरी, इंजेक्शन और कोलेजन सप्लीमेंट्स आते हैं। एंटी-एजिंग उपचार अंग्रेजी के साथ आयुर्वेदिक तरीके से भी किए जाने का दावा किया जाता है।

इन दिनों अंग्रेजी कंपनियों के साथ कुछ आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक कंपनियों ने भी दवाएं, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और कोलेजन सप्लीमेंट्स बनाने शुरू कर दिए हैं। कहने का अभिप्राय यह है कि आयुर्वेदिक-होम्योपैथिक कंपनियों की भी अंग्रेजी दवा कंपनियों की तरह इस बाजार पर पूरी नजर है।

राजस्थान न्यूज

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

Shefali Jariwala | anti aging medicine🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • राजस्थान न्यूज
  • राजस्थान
  • हार्ट अटैक
  • जयपुर
  • उपचार
  • अभिनेत्री
  • Shefali Jariwala
  • anti aging medicine
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल

By Ramanand Tiwari

इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल
मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी

By Sanjay Gupta

इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल

By Atul Dwivedi

एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल
छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश
कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?

By The Sootr

कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?