केजरीवाल ने साधा BJP पर निशाना, बोले- बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है भाजपा

Jageshwar prasad | Aug 21, 2026, 17:35 IST
Share
CJP टीम पर हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल भड़के
CJP टीम पर हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल भड़के

जयपुर में CJP की टीम पर हुए हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी बच्चों को अनपढ़ क्यों रखना चाहती है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ।
  • स्कूल ठीक करो अभियान के तहत सीजेपी टीम स्कूल गई थी।
  • मौके पर धक्का-मुक्की, मारपीट और पथराव की घटना सामने आई।
  • अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना का विरोध किया।
  • उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है।
जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम के साथ हुई मारपीट के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। अब इस घटना पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के लोगों ने CJP के वॉलंटियर्स पर बुरी तरह हमला किया, उनके कपड़े फाड़े और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि अगर बच्चे पढ़-लिख जाएंगे तो इससे बीजेपी को क्या परेशानी है?

केजरीवाल ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा, 'आखिर देश में ये सब क्या हो रहा है?' उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोगों ने CJP के वॉलंटियर्स पर बुरी तरह हमला किया।

कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई, उनके कपड़े फाड़े गए और गाड़ियों के शीशे तक तोड़ दिए गए। उन्होंने सवाल किया, 'आखिर बीजेपी बच्चों को अनपढ़ क्यों रखना चाहती है?'

क्या है पूरा विवाद?

CJP की टीम रामपुरा कंवरपुरा के सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंची थी। वे स्कूल की जर्जर स्थिति और बच्चों को मिल रही सुविधाओं को देखना चाहते थे। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने टीम के स्कूल में प्रवेश का विरोध किया और विवाद बढ़ गया।

CJP ने आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडों ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि वे स्कूल का राजनीतिकरण नहीं होने देना चाहते थे।

CJP का अल्टीमेटम

CJP सह-संयोजक आशुतोष रांका ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार को 48 घंटे का समय देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और स्कूलों के निरीक्षण से जुड़े आदेश को वापस लेने की मांग की है।

रांका ने चेतावनी दी कि अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो CJP राजस्थानभर में आंदोलन करेगी। इसके साथ CJP ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा भी मांगा है।

ये भी पढ़ें:-

रांका ने दिलावर को दी चुनौती, कहा- शिक्षा पर दो मिनट बात करने का भी नहीं दम

जयपुर स्कूल बवाल पर वार-पलटवार, मंत्रियों ने बताया कांग्रेस की साजिश

CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई पर विधानसभा में हंगामा, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

'What the F... Happening' कार्यकर्ताओं की पिटाई पर भड़के दीपके, सरकार पर साधा निशाना

Tags:
  • अरविंद केजरीवाल
  • सोशल मीडिया
  • कॉकरोच जनता पार्टी
  • CJP
  • स्कूल ठीक करो अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं