रामलला के दर्शन करने पहुंचे आसाराम, रेप के मामले में जमानत पर है बाहर

Ashish Bhardwaj | Mar 11, 2026, 13:30 IST
Share
aasaram
Photograph: (the sootr)

रेप के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम अयोध्या पहुंचे। बुधवार को रामलला के दर्शन करेंगे। आसाराम जमानत पर बाहर हैं। आसाराम 11 मार्च को रामलला के दर्शन करेंगे और चंपत राय से मिलेंगे

News In Short

  • आसाराम मंगलवार को अयोध्या पहुंचे, सरयू तट पर दर्शन किए।
  • आसाराम ने कहा, तीर्थ स्थलों पर जाने से कल्याण होता है मनुष्य का।
  • आसाराम 11 मार्च को रामलला के दर्शन करेंगे और चंपत राय से मिलेंगे।
  • आसाराम को स्वास्थ्य कारणों से 6 महीने की जमानत मिली थी।
  • आसाराम रेप के मामले में उम्रकैद की काट रहे सजा।

News In Detail

रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे हैं। उनके साथ उनके अनुयायी भी हैं। उन्होंने मंगलवार शाम सरयू तट पर कुछ समय बिताया। उन्होंने कहा कि वह भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या आए हैं। इस दौरान कई लोग उनके सामने हाथ जोड़ते नजर आए।

आसाराम ने कहा कि भारत में कई तीर्थ स्थल हैं, जहां जाने से मनुष्य का कल्याण होता है। शास्त्रों में सात मोक्षदायी स्थानों का उल्लेख किया गया है। इनमें अयोध्या, मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, कांची, अवंतिका और पुरी शामिल हैं। आसाराम इन दिनों छह महीने की जमानत पर है।

आसाराम ने बताया अयोध्या का महत्व

आसाराम ने शास्त्रों का हवाला देते हुए बताया कि मानव शरीर में वात, कफ और पित्त तीन दोष होते हैं। तीर्थ स्थलों पर जाने से इन दोषों का प्रभाव कम होता है। शास्त्रों में अयोध्या को पहले स्थान पर रखा गया है। मथुरा में रहने वाले व्यक्ति का अगर वहां मृत्यु होती है, तो उसे नरक नहीं जाना पड़ता, चाहे वह साधु का रूप न अपनाए।

आसाराम ने की रामलला के मंदिर ट्रस्ट से मुलाकात

आसाराम 11 मार्च को रामलला के दर्शन करेंगे। मंदिर में दर्शन के बाद वे राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात करेंगे।

लक्ष्मण किले में ठहरे हैं आसाराम

आसाराम इस समय लक्ष्मण किला में रुके हुए हैं, जो सरयू तट के नजदीक है। उनके नजदीक आचार्य पीठ भी है। आसाराम ने मंगलवार झुनकी घाट से सद्गुरु कुटी तक पैदल यात्रा की, और फिर कार से लक्ष्मण किला पहुंचे। शाम को उन्होंने सरयू तट पर करीब 300 मीटर तक पैदल यात्रा की।

आसाराम चाहते हैं हनुमानगढ़ी के दर्शन करना

आसाराम ने कहा कि वह हुनमानगढ़ी के दर्शन भी करना चाहते थे, लेकिन सीढ़ियां अधिक होने के कारण वह वहां नहीं गए।

रेप केस में सजा काट रहे है आसाराम

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आसाराम के आश्रम में पढ़ाई कर रही एक लड़की ने उन पर रेप का आरोप लगाया था। लड़की एक दिन क्लास में बेहोश हो गयी थी। आसाराम के साधकों ने लड़की पर भूत-प्रेत का साया बताया और कहा कि इस का इलाज आसाराम ही करेंगे।

इलाज के नाम पर छिंदवाड़ा से करीब 1 हजार किलोमीटर दूर जोधपुर के मनई आश्रम में ले जाया गया। 15 अगस्त, 2013 की रात कुटिया में रसोइया एक गिलास दूध लेकर आया। इसके बाद आसाराम ने लड़की से रेप किया।

दिल्ली पुलिस में हुई थी FIR

इस वारदात के 5 दिन बाद यानी 20 अगस्त, 2013 को पीड़ित लड़की ने दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज कराई। मामले में आसाराम पर नए कानून के तहत कठोर धाराएं लगीं। 31 मार्च, 2013 को इस मामले में आसाराम गिरफ्तार हो गया।
25 अप्रैल, 2018 को जोधपुर की अदालत ने इस मामले में दोषी आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तभी से आसाराम सेंट्रल जेल जोधपुर में बंद है। इतने साल में आसाराम पहली बार जमानत पर बाहर आया है।

ये भी पढ़े:-

बॉर्डर की अधिसूचित जमीनों के बिना अनुमति हो रहे सौदे, कोर्ट ने 2006 की रजिस्ट्री को घोषित किया शून्य

एक दुल्हन, दो दूल्हे, राजस्थान और कश्मीर के बीच उलझी लवस्टोरी, सवाल यही कि शकीला को किस राज्य की पुलिस खोजेगी?

कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व बनाने का मामला, सरकार का दावा-एनटीसीए की सिफारिश के अनुरूप बढ़ेगा एरिया

निकाय चुनाव में उम्मीदवार के लिए दो संतान की बाध्यता खत्म, विधानसभा ने पारित किया विधेयक



Tags:
  • अयोध्या
  • रामलला के दर्शन
  • मध्य प्रदेश
  • जमानत
  • छिंदवाड़ा
  • आसाराम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच