भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग से मेरी सरकार भी गिरानी चाही थी, लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी : गहलोत

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
ashok gehlot
Photograph: (the sootr)

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरे पर गए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा पर सियासी हमला। केन्द्र की भाजपा सरकार सीबीआई, ईडी, आईटी जैसी केन्द्रीय एजेंसियों का कर रही है दुरुपयोग।

Jaipur. बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ऑब्जर्वर और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रथम चरण के चुनाव प्रचार थमने के दिन केन्द्र की भाजपा सरकार पर सियासी हमला बोला। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। चाहे वह सीबीआई-ईडी हो या आयकर विभाग व अन्य एजेंसी। इन एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। झूठे मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं।

विरोध का ऐसा भी तरीका : सिर मुंडवा कर अपने बाल अशोक गहलोत को भेजते थे पूर्व मंत्री भरत सिंह

सरकारों को गिराने की कोशिश

गहलोत ने आरोप लगाया कि देश के कई राज्यों में चुनी हुई कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष की सरकारों को गिराने के षड्यंत्र हुए। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार हॉर्स ट्रेडिंग से गिराई गई। राजस्थान में भी हमारी सरकार को हॉर्स ट्रेडिंग से गिरानी की कोशिश की गई, लेकिन भाजपा को मुंह की खानी पड़ी और हमारी सरकार को गिरा नहीं पाए।

भाजपा सरकार पर बरसे अशोक गहलोत, जानें जल जीवन मिशन को लेकर लगाए क्या आरोप

हमारी सरकार गिरा नहीं पाए

गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान में हॉर्स ट्रेडिंग से कांग्रेस सरकार गिरानी चाहिए। बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग से विपक्षी सरकारें गिराती रही है। राजस्थान में इन्हें मुंह की खानी पड़ी। हमारी सरकार गिरा नहीं पाए, हम लोग बच गए। 5 साल तक हमने सरकार चलाई।

इतिहास कभी माफ नहीं करेगा गहलोत ने कहा कि हम जानते हैं भाजपा ने किस प्रकार से हॉर्स ट्रेडिंग की गई है। इस बारे में कोई सोच नहीं सकता था। गहलोत ने कहा विपक्षी पार्टियों की सरकारों को गिराने का जो काम भाजपा ने किया है, इसके लिए इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। भाजपा ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया। 50-50 करोड़ देकर भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग की। क्या डेमोक्रेसी में इस तरह सरकारें गिराना उचित है।
बिहार विधानसभा चुनाव: AICC ने भूपेश बघेल-अशोक गहलोत और अधीर रंजन को साैंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया सीनियर ऑब्जर्वर

इलेक्टोरल बॉन्ड से लोगों को लूटा

गहलोत ने यह भी आरोप लगाए कि सीबीआई, ईडी सहित केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इन एजेंसियों को विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। इलेक्टोरल बॉन्ड से लोगों को लूट लिया। इधर से ईडी का नोटिस दिया जाता था, उधर से 50 करोड़, 100 करोड़ बॉन्ड के नाम पर ले लिए जाते थे। फिर ईडी के नोटिस खत्म कर दिए जाते थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा बॉन्ड खत्म हो, लेकिन खत्म होने से क्या होगा, पैसा तो उनके पास है। वो पैसा विपक्षी पार्टियों को खत्म करने में प्रयोग हो रहा है।

अशोक गहलोत को अजमेर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भीड़ ने घेरा, गाड़ी से नहीं उतरने पर किया विरोध

चुनाव आयोग पर सवाल उठाए

गहलोत ने बिहार चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सवाल उठाए। गहलोत ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। इसके बाद भी महिलाओं को 10 हजार रुपए कैश बांटे जा रहे हैं। चुनाव आयोग चुप है। कुछ नहीं हो रहा है। पूरा देश कैश बांटने को देख रहा है। साहस देखिए आप, इलेक्शन कमीशन तक भी नहीं रोक रहा है।

हमारी योजनाओं को रोक दिया

गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं को रोकने का काम करती है। हमारी सरकार ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के समय महिलाओं को मोबाइल फोन देने, बुजुर्गों-विधवाओं की पेंशन के ऑटो अप्रूवल जैसी योजनाएं चलाई, लेकिन भाजपा सरकार ने इन योजनाओं को रोक दिया।

अशोक गहलोत बोले, हनुमान बेनीवाल और किरोड़ीलाल मीणा ने हमारी सरकार गिराने की कोशिश की थी

पेंशन स्कीम को बदल दिया

गहलोत ने ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कहा कि केन्द्र ने ओपीएस की जगह एनपीएस की घोषणा कर दी। इसे लेकर पूरे देश के कर्मचारियों में गुस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी नई स्कीम लेकर आ गए। इसका मतलब कि वो मान गए कि ओपीएस को हटाकर एनपीएस का फैसला गलत है। हालांकि इस स्कीम को भी कर्मचारियों ने खारिज कर दिया है।

Tags:
  • कांग्रेस
  • ओल्ड पेंशन स्कीम
  • अशोक गहलोत
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • हॉर्स ट्रेडिंग
  • बिहार विधानसभा चुनाव
  • भाजपा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर