एशियन पेंट्स से 1.72 करोड़ की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार
Ashish Bhardwaj | Jun 28, 2026, 15:40 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान पुलिस ने एशियन पेंट्स के मास्टरस्ट्रोक रिवॉर्ड ऐप में 1.72 करोड़ की ठगी मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने फर्जी QR कोड से रिवॉर्ड सिस्टम का दुरुपयोग किया।
समझें क्या है पूरा मामला
- एशियन पेंट्स के मास्टरस्ट्रोक रिवॉर्ड ऐप में 1.72 करोड़ की साइबर ठगी सामने आई।
- आरोपियों ने बिना खरीदारी फर्जी QR कोड से सिस्टम में सेंध लगाई।
- दौसा साइबर थाना पुलिस ने मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- ताजा गिरफ्तारी 23 वर्षीय सोनू सैनी की लालसोट क्षेत्र से हुई है।
- पुलिस पूरे साइबर ठगी नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है
दौसा साइबर थाना पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ताजा गिरफ्तारी सोनू सैनी नाम के 23 वर्षीय युवक की हुई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ऐप में तकनीकी खामी बनी हथियार
आरोपियों ने इसी सिस्टम में खामी ढूंढी। उन्होंने ट्रायल एंड एरर यानी बार-बार कोशिश करके फर्जी क्यूआर कोड (QR Code – Quick Response Code) जनरेट किए। बिना कोई उत्पाद खरीदे रिवॉर्ड सिस्टम में सेंध लगा दी और कंपनी को 1 करोड़ 72 लाख 86 हजार 297 रुपए का नुकसान पहुंचाया।
11 अगस्त को दर्ज हुई शिकायत
एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर क्राइम के डीएसपी (DSP – Deputy Superintendent of Police) बृजेश मीना के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।
पांचवां आरोपी गिरफ्तार
पुलिस उससे गिरोह के अन्य सदस्यों और साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई होगी।
अब तक पांच गिरफ्तार
यह गिरोह एक ही परिवार या इलाके के लोगों का लगता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।
ये खबर भी पढे़:-
शून्य से 56 तक का सफर, राजस्थान ने दिखाया बाघ बचाने का रास्ता
मुख्यमंत्री भजनलाल आज पचपदरा में, पीएम दौरे से पहले लेंगे रिफाइनरी का जायजा
राजस्थान खाद घोटाला: FSL रिपोर्ट के बाद भी CID-CB ने दी क्लीन चिट
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj