तलाक मांगा तो पत्नी का गला घोंटा, फिर खुद लगा ली फांसी, 10 साल के मासूम के सामने उजड़ गई दुनिया
Jageshwar prasad | Apr 20, 2026, 19:49 IST
Photograph: (the sootr)
हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले राजस्थान के एक परिवार से स्तब्ध करने वाली खबर आई है। एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर इसलिए हत्या कर दी कि उसने रोजाना के कलह से तंग आकर तलाक मांगा था।
News In Short
- गुरुग्राम में रहने वाले राजस्थान के एक परिवार में पति ने की पत्नी की हत्या।
- दंपती का 10 वर्षीय मासूम बेटा इस हत्या का चश्मदीद गवाह बना।
- इस दंपती का प्रेम विवाह से शुरू हुआ दाम्पत्य सफर, मौत पर हुआ खत्म।
- पत्नी का अधिक समय फोन पर बिजी रहना बना विवाद की जड़।
- पत्नी ने रोजाना के कलह से तंग कर पति से तलाक मांगा, गुस्से में कर दी हत्या।
News In Detail
चरित्र पर संदेह और गृहक्लेश के चलते एक पति ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। इस पूरी वारदात का सबसे विचलित कर देने वाला पहलू यह है कि दंपत्ति का 10 वर्षीय मासूम बेटा इस हत्या का चश्मदीद बना।
प्रेम विवाह से शुरू हुआ सफर, मौत पर हुआ खत्म
दीपक यहां टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था, वहीं सोनम मानेसर स्थित होंडा कंपनी में कार्यरत थी। शुरुआती वर्षों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे विश्वास की जगह 'शक' ने ले ली और यही शक अंततः दो जिंदगियों के खात्मे का कारण बना।
फोन पर बिजी रहना बना विवाद की जड़
दीपक अक्सर इस बात से परेशान रहता था कि सोनम देर रात तक किसी से फोन पर बात करती रहती थी। वह जब भी टैक्सी लेकर बाहर जाता और अपनी पत्नी को फोन करता, तो अक्सर उसका फोन व्यस्त आता था। जब भी वह इस बारे में सवाल करता, तो सोनम का जवाब होता कि वह अपने मायके या परिजनों से बात कर रही है। इसी अविश्वास ने दोनों के बीच ऐसी दीवार खड़ी कर दी जिसे बातचीत से ढहाना मुश्किल हो गया।
तलाक की मांग ने आग में घी का काम किया
मासूम बेटे ने देखा मौत का मंजर
कुछ देर बाद जब घर में सन्नाटा पसर गया, तो बच्चा डरते हुए माता-पिता के कमरे में पहुँचा। वहां का नजारा देख उसकी चीख निकल गई। उसकी माँ बेसुध जमीन पर पड़ी थी और पिता फंदे से झूल रहा था। मासूम ने तुरंत भागकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सेक्टर-9 थाना पुलिस को सूचित किया गया।
अलवर में मातम, स्तब्ध हैं ग्रामीण
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि
ये भी पढ़ें:-
एसडीएम के नाम पर ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने 15 हजार लेते रंगे हाथों किया ट्रैप
1 साल तक सहजाद बनकर जयपुर रहा पाकिस्तानी आतंकी, फर्जी पासपोर्ट पर विदेश फरार, लश्कर मॉड्यूल का खुलासा
लोकार्पण से एक दिन पहले रिफाइनरी में भीषण आग, पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA