आईएएस अतहर आमिर खान को लेकर बड़ा फैसला, 2027 तक कश्मीर में रहेंगे

राजस्थान कैडर के आईएएस अतहर आमिर खान की जम्मू-कश्मीर में डेपुटेशन एक साल और बढ़ा दी गई हैं। वे अब 15 फरवरी 2027 तक कश्मीर में कार्यरत रहेंगे।

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
amir khan

Photograph: (the sootr)

News In Short

  • राजस्थान कैडर आईएएस अतहर आमिर खान की जम्मू-कश्मीर में प्रतिनियुक्ति एक साल और बढ़ाई गई।
  • अतहर आमिर खान 15 फरवरी 2027 तक जम्मू-कश्मीर में कार्यरत रहेंगे।
  • केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विकास कार्यों के लिए उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना।
  • अतहर आमिर खान कुलगाम जिले में डिप्टी कमिश्नर (DC) के रूप में कार्यरत हैं।
  • राजस्थान में उनके लौटने का इंतजार अब एक और साल बढ़ गया है। 

News In Detail

राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान की जम्मू-कश्मीर में कार्यकाल की अवधि को केंद्र सरकार ने एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब वे 15 फरवरी 2027 तक जम्मू-कश्मीर में प्रतिनियुक्ति पर बने रहेंगे। उनका डेपुटेशन कार्यकाल 15 फरवरी 2026 को समाप्त होने वाला था। लेकिन जम्मू-कश्मीर सरकार की सिफारिश और वहां की प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है।

amir
Photograph: (the sootr)

केंद्र सरकार की नीति में शिथिलता

आमतौर पर इंटर कैडर डेपुटेशन के नियम बहुत सख्त होते हैं। एक निश्चित समय के बाद अधिकारी को अपने मूल कैडर में लौटना पड़ता है। लेकिन अतहर आमिर खान के मामले में केंद्र सरकार ने मौजूदा नीति में ढील दी है। यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालातों और वहां चल रहे विकास कार्यों को देखते हुए लिया गया। सरकार ने उनके योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण माना है, विशेष रूप से स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और जिला प्रशासन में उनकी भूमिका को।

कुलगाम में डीसी के रूप में अतहर का योगदान

अतहर आमिर खान इस समय जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में डिप्टी कमिश्नर (DC) के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने श्रीनगर नगर निगम के कमिश्नर और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ के रूप में भी अपनी पहचान बनाई थी। उनके कार्यकाल में श्रीनगर ने एक स्मार्ट सिटी के रूप में कई विकासात्मक बदलाव देखे, जिसके लिए उन्हें खूब सराहा गया।

amir 1
Photograph: (the sootr)

राजस्थान से गहरा नाता

अतहर आमिर खान का मूल कैडर राजस्थान है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान से की थी। वे भीलवाड़ा के बदनोर में एसडीएम और जयपुर जिला परिषद के सीईओ जैसे पदों पर रह चुके हैं। 

राजस्थान वापसी का इंतजार बढ़ा

राजस्थान के प्रशासनिक महकमे में इस बात की चर्चा थी कि अतहर आमिर फरवरी 2026 में राजस्थान लौटेंगे। इस बात को लेकर राज्य सरकार और ब्यूरोक्रेसी में एक उत्सुकता थी, क्योंकि अतहर को एक विजनरी अफसर के रूप में देखा जाता है। लेकिन अब ताजा आदेश के बाद, राज्य को उनके वापस आने के लिए कम से कम एक और साल का इंतजार करना होगा।

पहले भी चर्चा में रहा चुके है अतहर आमिर

 अतहर आमिर खान आईएएस टीना डाबी के पूर्व पति है। दोनों को राजस्थान कैडर मिली था। अतहर और टीना डाबी ने यूपीएससी की परीक्षा 2016 में एक साथ पास की थी। उन्होंने 2018 में शादी की। लेकिन 2020 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद अतहर 2021 में डेपुटेशन पर कश्मीर चले गए।

ये भी पढ़े:-

बीएपी सांसद रोत का गंभीर आरोप, आदिवासियों की जमीन हड़पने का सरकार ने खोला रास्ता

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की असल वजह आई सामने, पुलिस ने किया खुलासा

बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना

राजस्थान में पेपर लीक को रोकने के लिए 'NTA' की तर्ज पर बनेगा 'RSTA', युवाओं के लिए खुले सौगातों के पिटारे

राजस्थान डेपुटेशन कश्मीर टीना डाबी आईएएस अतहर आमिर खान
Advertisment