पूर्व विधायक बलजीत यादव को राजस्थान हाई कोर्ट से झटका, कोर्ट ने नहीं दी जमानत
Mukesh Sharma | Jun 30, 2026, 23:06 IST
पूर्व विधायक बलजीत यादव को हाईकोर्ट से जमानत नहीं
विधायक निधि से स्कूलों के खेल सामान खरीद में 3.72 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक बलजीत यादव को राजस्थान हाई कोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
समझें क्या है पूरा मामला
- अलवर के 32 सरकारी स्कूलों के लिए 3 गुना महंगी और घटिया क्वालिटी की खेल सामग्री खरीदकर हुआ 3.72 करोड़ का हेरफेर।
- फर्जीवाड़ा,टेंडर मिलने के बाद बनीं कंपनियां, फर्जी GST नंबरों से रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर हुआ सरकारी पैसा।
- बच्चों के खेलकूद के सामान की खरीद में 3 गुना ज्यादा कीमत दिखाकर किया गया 3.72 करोड़ का हेरफेर।
- कमाई का ठिकाना, ED का बड़ा दावा, गबन के 2.78 करोड़ रुपयों से खरीदी बेनामी संपत्तियां और चुनाव में किया खर्चा।
बलजीत यादव को ईडी ने विधायक निधि (MLA Fund) से 3 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के दुरुपयोग और गबन के आरोप में तीन फरवरी को गिरफ्तार किया था।
ईडी मामलों की विशेष अदालत ने 25 अप्रेल को बलजीत यादव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद पूर्व विधायक की ओर से हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी।
ईडी ने कहा-गबन की राशि से संपत्तियां खरीदी
जांच में पता चला कि जिन फर्मों को काम के ठेके दिए गए वो वर्क ऑर्डर मिलने के बाद बनाई गई अथवा उनके जीएसटी पंजीकरण फर्जी थे।
इन फर्मों के जरिए धनराशि यादव के सहयोगियों और रिश्तेदारों तक पहुंचाई गई। ईडी ने कहा कि बलजीत यादव ने गबन के 2.78 करोड़ रुपए से संपत्तियों की खरीद और राजनीतिक खर्चा किया।
यह था घोटाला
आरोप है कि सामान ढाई-तीन गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा। सामग्री घटिया क्वालिटी की थी। 3.72 करोड़ की हेराफेरी में यादव की भूमिका थी।
इस केस में बालाजी कम्पलीट सोल्यूशन्स प्रा. लिमिटेड, सूर्या इंटरप्राइजेज, राजपूत स्पोर्ट्स इंटरप्राइजेज, शर्मा स्पोर्ट्स इंटरप्राइजेज के संचालक व शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारी भी आरोपी बनाए गए हैं।
पेपर लीक व बेरोजगारी के विरोध में लगाई थी सेंट्रल पार्क में दौड़
विरोध में बलजीत यादव ने सेंट्रल पार्क में सुबह से रात तक 100-125 किलोमीटर की दौड़ लगाई थी। इस दौरान वह बेरोजगार युवाओं की तकलीफ को लेकर फेसबुक लाईव करते हुए रो पड़े थे।
तत्कालीन मंत्री महेश जोशी व भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने सेंट्रल पार्क पहुंचकर उन्हें दौड़ने से रोकने की कोशिश की थी। लेकिन वह नहीं माने थे और उन्होंने दौड़ लगाई थी।
ये भी पढ़े:-
राजस्थान हाई कोर्ट: 10 हजार सीनियर टीचर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, 28 याचिकाएं खारिज
राजस्थान हाई कोर्ट: शादी से राज्य बदलने पर महिलाओं को EWS लाभ से नहीं कर सकते वंचित
आसाराम के इस मामले की सुनवाई राजस्थान हाई कोर्ट में रही अधूरी, कल आ सकता है फैसला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari