गहलोत के 'भले आदमी' वाले बयान पर भजनलाल बोले- हारे तो PCC चीफ पर गुस्सा क्यों निकाल रहे
Saurabh Mishra | Sept 24, 2026, 14:18 IST
भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव पर गहलोत के आरोपों का जवाब दिया
निकाय चुनाव पर अशोक गहलोत और CM भजनलाल आमने-सामने हैं। गहलोत के आरोपों पर भजनलाल ने पलटवार किया। BJP समर्थित 200 और कांग्रेस के 95 प्रमुख बने।
समझें क्या है पूरा मामला
- भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव पर गहलोत के आरोपों का जवाब दिया।
- मुख्यमंत्री ने गहलोत के रोड शो वाले बयान पर भी सवाल उठाए।
- गहलोत ने पुलिस-प्रशासन के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया था।
- भजनलाल शर्मा ने कहा कि गहलोत पीसीसी चीफ पर क्यों गुस्सा निकाल रहे।
- BJP समर्थित 200 और कांग्रेस के 95 निकाय प्रमुख बने।
भजनलाल ने गहलोत के रोड शो वाले बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब वे रोड शो करते हैं तो गहलोत सवाल उठाते हैं और जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो PCC को रोड शो नहीं करने के लिए जिम्मेदार बताते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई अपना वार्ड हारता है तो उसकी जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए, इसका ठीकरा पीसीसी चीफ पर नहीं फोड़ना चाहिए।
भजनलाल बोले- अपना गुस्सा PCC चीफ पर क्यों निकाल रहे?
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गहलोत अपना गुस्सा पीसीसी अध्यक्ष पर निकाल रहे हैं। आप अपना गुस्सा पीसीसी चीफ पर डाइवर्ट क्यों कर रहे। आप अपना वार्ड हारे हैं तो इसके जिम्मेदार आप हैं। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष क्या करेंगे?
मैं रोड शो करता हूं तो गहलोत जी कहते हैं कि मुख्यमंत्री को रोड शो नहीं करना चाहिए। आप चुनाव हार जाते हैं तो कहते हैं पीसीसी को रोड शो प्लान करने चाहिए थे। अपना गुस्सा पीसीसी चीफ पर डाइवर्ट क्यों कर रहे। आप अपना वार्ड हारे हैं तो इसके जिम्मेदार आप हैं। #bhajanlalsharma #rajasthan pic.twitter.com/IuqThPnhgN
— test test (@TestT12452) September 24, 2026
गहलोत ने कहा था- भजनलाल को भला आदमी समझता था
गहलोत ने कहा था कि मैं तो भजनलाल शर्मा को भला आदमी मानता था, लेकिन ये तो राजस्थान को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने निकाय चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि चुनाव जीतने के लिए पुलिस और प्रशासन का गलत इस्तेमाल किया गया।
गहलोत ने दावा किया था कि चुनाव के दौरान कुछ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने सरकार के दबाव में काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे अधिकारियों की साख पर भी सवाल खड़े हुए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में निकाय चुनाव के दौरान इस तरह के हालात पहले नहीं देखे गए।
चुनाव आयुक्तों द्वारा चुनाव आयोग में हो रहे फैसलों पर आपत्ति जताए जाने एवं मुख्य चुनाव आयुक्त की संदिग्ध भूमिका के मुद्दे समेत तमाम ज्वलंत मुद्दों पर 49 सिविल लाइंस पर मीडिया से बातचीत की। pic.twitter.com/pxgV2Vh4ED
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 23, 2026
हरियाणा-UP पुलिस के इस्तेमाल का भी लगाया आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने परिसीमन पर भी सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि कई जगह वार्डों की सीमाएं इस तरह बदली गईं, जिससे भाजपा को फायदा हुआ। गहलोत ने कहा था कि कहीं चार वार्ड को मिलाकर एक कर दिया गया तो कहीं एक वार्ड को दो हिस्सों में बांट दिया गया।
निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस, प्रशासन और पैसे के इस्तेमाल के आरोप भी लगाए हैं। BJP की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है।
भाजपा-कांग्रेस के वोट शेयर में 1 फीसदी से कम का अंतर
निकाय प्रमुखों के चुनाव में भाजपा और उसके समर्थित उम्मीदवारों को मिलाकर 200 से अधिक निकायों में प्रमुख बने, जबकि कांग्रेस ने 95 निकायों में अध्यक्ष या महापौर पद हासिल किया। नगर निगमों में भी भाजपा ने बढ़त बनाई। शुरुआती सात नगर निगमों के महापौर चुनाव में भाजपा ने 6 और कांग्रेस ने बीकानेर में एक पद जीता।
निकाय चुनाव के इन्हीं नतीजों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अब गहलोत और भजनलाल के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। गहलोत सरकार पर चुनाव में गड़बड़ी और प्रशासन के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं, जबकि भजनलाल इन आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस को अपनी हार की वजह अपने भीतर तलाशने की बात कह रहे।
यह खबरें भी पढ़ें...
अशोक गहलोत का भाजपा पर आरोप, बोले- पुलिस के जरिए पार्षदों को डराया-धमकाया जा रहा
निकाय चुनाव पर गहलोत बोले- भजनलाल को भला आदमी समझा था, जीत के लिए क्या-क्या नहीं किया
गहलोत का हमला- भजनलाल जी, आपका नाम लोकतंत्र की हत्या करने वाले CM के रूप में दर्ज हुआ
निकाय चुनाव में जीत के बाद BJP मुख्यालय पहुंचे CM भजनलाल, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel