गहलोत का हमला- भजनलाल जी, आपका नाम लोकतंत्र की हत्या करने वाले CM के रूप में दर्ज हुआ
Saurabh Mishra | Updated:
अशोक गहलोत ने लगाए आरोप
राजस्थान में भाजपा ने 197 निकाय प्रमुख पद जीते। अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि बोर्ड बनाने के लिए पार्षदों पर दबाव और सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में सोमवार को निकाय प्रमुख चुनाव के नतीजे आए।
- 301 निकायों में से 197 में भाजपा के मेयर-चेयरमैन जीते।
- कांग्रेस के 94, निर्दलीय 7 और आप, सीपीएम, के एक-एक अध्यक्ष बने।
- सात नगर निगम में से 6 में भाजपा का महापौर चुना गया है।
- अशोक गहलोत ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
इन नतीजों के बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निकायों में बोर्ड बनाने के लिए सत्ता और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया गया। गहलोत ने पार्षदों को पैसे का लालच देने, पुलिस-प्रशासन के जरिए दबाव बनाने और कार्रवाई का डर दिखाने जैसे आरोप लगाए। हालांकि भाजपा इन आरोपों से इनकार करती रही।
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव में बेईमानी और बेशर्मी की सारी हदें भाजपा सरकार ने पार कर दीं। नगरीय निकायों में अपने बोर्ड बनाने के लिए सारी मर्यादाओं और नियम-कानूनों को भाजपा सरकार ने तार-तार कर दिया। पूरा प्रदेश स्तब्ध है, राजस्थान में कभी ऐसा होगा यह सोचा भी नहीं जा सकता था।…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 21, 2026
भाजपा ने बोर्ड बनाने के लिए कानून की उड़ाई धज्जियां: गहलोत
उन्होंने दावा किया कि पुलिस, प्रशासन और सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर कांग्रेस पार्षदों पर दबाव बनाया गया। गहलोत ने इसे जनमत को प्रभावित करने की कोशिश बताया।
गहलोत का आरोप- पार्षदों को 2-2 करोड़ के ऑफर मिले
उनका दावा है कि कांग्रेस पार्षदों पर अलग-अलग तरीके से दबाव बनाया गया। किसी को मकान अवैध होने का नोटिस दिया गया तो कहीं प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई हुई। कुछ पार्षदों को मुकदमों में पुलिस के सामने पेश होने के नोटिस दिए जाने का भी उन्होंने आरोप लगाया। गहलोत ने यह भी दावा किया कि बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों तक पुलिस पहुंची और उन्हें वहां से ले जाने की कोशिश की गई।
न्याय के लिए कांग्रेस को जाना पड़ा हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने रविवार देर रात विशेष सुनवाई में हनुमानगढ़ और बीकानेर से जुड़े मामलों में पार्षदों को अंतरिम राहत दी थी। अलग मामले में कुचेरा के तेजपाल मिर्धा को भी अंतरिम सुरक्षा मिली थी।
गहलोत ने अदालत से मिली राहत को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। हालांकि अदालत की अंतरिम राहत को सरकार के खिलाफ अंतिम फैसला नहीं माना जा सकता।
कांग्रेस पार्षदों को यूपी और हरियाणा पुलिस ने भी किया परेशान
गहलोत ने मथानिया, पावटा, तिजारा, कुचेरा, हनुमानगढ़, गंगानगर, अलवर और निम्बाहेड़ा के घटनाक्रम का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन जगहों पर सामने आए घटनाक्रम चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हैं। गहलोत ने आशंका जताई कि आने वाले पंचायत चुनाव में भी सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
CM भजनलाल पर गहलोत ने साधा निशाना
गहलोत ने कहा कि सरकारी अधिकारियों ने संविधान की शपथ ली है। ऐसे में उन्हें सोचना चाहिए कि राजनीतिक मामलों में उनकी भूमिका क्या होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय आने पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
यह खबरें भी पढ़ें...
अशोक गहलोत का भाजपा पर आरोप, बोले- पुलिस के जरिए पार्षदों को डराया-धमकाया जा रहा
राजस्थान निकाय चुनाव में धनबल का खेल, गहलोत बोले- भाजपा नहीं लक्ष्मी जी के मेयर बन रहे
भाजपा आउटर जयपुर से चुन सकती है नया उप-महापौर, जानें कौन है सबसे आगे?
301 नगरीय निकायों में से 197 पर भाजपा का महापौर-चेयरमैन, निर्दलीयों के दम से चमकी किस्मत
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
By Sanjay Gupta