न्याय के लिए भगवान से लगाई गुहार, मंदिर में पढ़कर सुनाया ज्ञापन

Ashish Bhardwaj | Jul 18, 2026, 16:15 IST
Share
इंसाफ के लिए भगवान से गुहार
इंसाफ के लिए भगवान से गुहार

राजस्थान में भीलवाड़ा के अस्पताल में 5 महिलाओं की मौत के बाद लोगों ने न्याय पदयात्रा निकाली। इस यात्रा के बाद लोगों ने चारभुजा नाथ के मंदिर में जाकर भगवान को ज्ञापन सौंपा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भीलवाड़ा प्रसूता मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर युवाओं ने पदयात्रा निकाली।
  • सर्व समाज ने प्रशासन की जगह भगवान चारभुजा नाथ के दरबार में अर्जी लगाई।
  • एमजी हॉस्पिटल में तीन प्रसूताओं सहित पांच महिलाओं की मौत से आक्रोश बढ़ा है।
  • प्रदर्शनकारियों ने दोषी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की।
  • 450 साल पुराने मंदिर में लोगों ने सच सामने लाने और न्याय की प्रार्थना की।
इंसाफ के लिए आम तौर पर लोग पुलिस, प्रशासन या अदालतों के चक्कर काटते हैं। लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा में शनिवार सुबह एक अलग ही नजारा देखने को मिला।

यहां बहुचर्चित प्रसूता मौत मामले में न्याय के लिए लोगों ने किसी अफसर का दरवाजा नहीं खटखटाया। इसके बजाय वे सीधे भगवान की शरण में पहुंच गए।

5 मौतों से दहला पूरा शहर

पिछले दिनों भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय यानी एमजी हॉस्पिटल (MG Hospital) में कथित लापरवाही की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन प्रसूताओं सहित कुल 5 महिलाओं की जान चली गई।

इन मौतों ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। जब पीड़ित परिवारों और सर्व समाज के युवाओं को प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की उम्मीद धुंधली पड़ती दिखी, तो उन्होंने आंदोलन का एक अनूठा रास्ता चुना।

सड़कों पर गूंजे मौत का हिसाब मांगने के नारे

दोषी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई की मांग को लेकर युवाओं ने भीमगंज थाने से एक विशाल न्याय पदयात्रा शुरू की। यह पदयात्रा जब शहर के गुलमंडी बाजार से गुजरी, तो पूरा इलाका प्रदर्शनकारियों के नारों से गूंज उठा।

युवाओं ने अस्पताल प्रशासन और गायनिक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बहनों को न्याय दिलाने और मांओं की मौत का हिसाब मांगने से जुड़े नारे भी लगाए गए।

भगवान के चरणों में रखी अर्जी

इस पूरे आंदोलन का सबसे भावुक पल तब आया, जब यह पदयात्रा शहर के 450 साल पुराने ऐतिहासिक श्री चारभुजा नाथ बड़े मंदिर पहुंची। युवाओं ने यहां किसी नेता या अधिकारी को नहीं, बल्कि सीधे भगवान चारभुजा नाथ को अपना ज्ञापन पढ़कर सुनाया।

सर्व समाज ने भगवान के श्रीचरणों में एक प्रार्थना-पत्र अर्पित किया। उन्होंने सामूहिक रूप से गुहार लगाई कि जिम्मेदार अधिकारियों को सद्बुद्धि मिले।

लोगों ने यह भी प्रार्थना की कि इस पूरे मामले का सच जल्द सबके सामने आए। साथ ही उनकी मांग है कि लापरवाह दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और पीड़ित परिवारों को न्याय मिले।

ये खबर भी पढे़:-

जोधपुर उम्मेद हॉस्पिटल में 2 दिन में 5 प्रसूताएं गंभीर, तीन आईसीयू में

हवेली की नींव से निकले सोने से भरे 15 कलश, मजदूरों ने आपस में बांटे

शिक्षकों की डेपुटेशन सूची में विषयों की अनदेखी, लॉ विवि भेजे गए फिजिक्स प्रोफेसर

बीज निगम रिश्वत कांड में इसी माह पेश होगी चार्जशीट, 2.44 करोड़ का है मामला

Tags:
  • महात्मा गांधी
  • न्याय
  • मंदिर
  • भीलवाड़ा
  • प्रसूता मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती