मोदी का मास्क पहनकर चोरी, शॉप से 40 स्मार्टफोन चुराए

Jageshwar prasad | Jun 30, 2026, 15:37 IST
Share
पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप पर चोरी
पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप पर चोरी

राजस्थान में भीलवाड़ा के करेड़ा में चोरों ने मोबाइल शॉप से 35-40 स्मार्टफोन चुराए, कीमत 4-5 लाख रुपए। एक चोर ने PM मोदी का मुखौटा पहन रखा था जो CCTV में कैद हुआ।

समझें क्या है पूरा मामला

  • PM मोदी का मुखौटा पहनकर चोरी, शॉप से चुराए 35-40 स्मार्टफोन।
  • घटना सीसीटीवी में कैद, 4-5 लाख के मोबाइल हुए चोरी।
  • भीलवाड़ा के करेड़ा बस स्टैंड पर स्थित मोबाइल शॉप की है घटना।
  • पुलिस ने मामला दर्ज किया, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश जारी।
भीलवाड़ा जिले के करेड़ा कस्बे में चोरों ने एक हैरान करने वाली वारदात को अंजाम दिया। सोमवार मध्यरात्रि को बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल शॉप पर धावा बोलकर चोरों ने करीब 35 से 40 स्मार्टफोन चुरा लिए। इनकी कीमत लगभग 4 से 5 लाख रुपए आंकी गई है।

चोरों में से एक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहन रखा था, जो CCTV (Closed Circuit Television) फुटेज में साफ नजर आया।

सुबह दुकान खोली तो उड़े होश

करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि दुकान मालिक लक्ष्मण सेन को चोरी का पता मंगलवार सुबह तब चला जब उसने रोज की तरह अपनी दुकान खोली। अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

पूरा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था और मोबाइल के डिब्बे खाली पड़े थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मुखौटे में कैद हुआ चोर

जब पुलिस ने दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, तो एक चोर साफ तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाए हुए दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर पुलिस और स्थानीय लोग भी हैरान रह गए।

उसी रात दूसरी दुकान भी बनी निशाना

दिलचस्प बात यह है कि इसी गैंग ने उसी रात कस्बे के बीज गोदाम चौराहा स्थित एक अन्य मोबाइल दुकान का शटर तोड़ने का भी प्रयास किया था। वहां लगे CCTV फुटेज में भी वही शख्स हूबहू मुखौटा पहने शटर का ताला तोड़ने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। हालांकि इस दुकान में चोरी सफल नहीं हो पाई।

पुलिस ने शुरू की जांच

करेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि दुकानदार लक्ष्मण सेन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

अब आगे क्या?

पुलिस आसपास के अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों के भागने के रास्ते और पहचान का पता लगाया जा सके। गिरोह में कितने लोग शामिल थे, इसकी भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े:-

एक लाख में एग्जाम देने वाला डमी गिरफ्तार, SOG ने रखा था 10 हजार का इनामी

देशी घी के मालपुए पर अड़े पंच, 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद

जैसलमेर में घड़ियाल का अनोखा नजारा, ग्रामीण डरे, वन विभाग ने बताया सच

ट्रांसफर के लिए बना फर्जी डिप्टी CM, अधिकारियों को घुमाया फोन, जांच में खुली पोल

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • घटना सीसीटीवी में कैद
  • भीलवाड़ा
  • PM मोदी का मुखौटा पहनकर चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा