भिवाड़ी में क्राउन रबर पॉलीमर फैक्ट्री में आग, दूसरी बार भीषण अग्निकांड; घंटों धधकती रही लपटें

Jageshwar prasad | Apr 28, 2026, 20:32 IST
Share
Ashish Bhardwaj (97)
Photograph: (the sootr)

भिवाड़ी की क्राउन रबर पॉलीमर फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। रबर और केमिकल के कारण लपटें तेजी से फैलीं, जिन्हें बुझाने में दर्जनों दमकलें जुटी रहीं। पिछले साल भी इसी फैक्ट्री में बड़ा अग्निकांड हुआ था, जिससे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।

News In Short

  • भिवाड़ी की क्राउन रबर पॉलीमर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से ढका आसमान।
  • समय रहते फैक्ट्री और आसपास के इलाके को खाली कराया गया, कोई जनहानि नहीं।
  • पिछले साल भी इसी फैक्ट्री में लगी थी आग, जो तीन दिनों तक नहीं बुझ पाई थी।
  • RIICO और नगर परिषद की दर्जनों दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू।
  • बार-बार आग लगने की घटनाओं ने फैक्ट्री की सुरक्षा पोल खोल दी, जांच जारी।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर

खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब क्राउन रबर पॉलीमर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। रबर और केमिकल होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी यूनिट काले धुएं के गुबार में समा गई।

दर्जनों दमकलें और सुरक्षा घेरा

भिवाड़ी अग्निकांडकी सूचना मिलते ही रीको (RIICO) फायर स्टेशन और नगर परिषद की दमकलों सहित आसपास की अन्य कंपनियों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए आसपास की कंपनियों के श्रमिकों और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

रबर के कारण आग बार-बार सुलग रही थी, जिसे बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को घंटों तक संघर्ष करना पड़ा। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौजूद रहे।

सुरक्षा पर उठते सवाल

हैरानी की बात यह है कि इसी फैक्ट्री में पिछले साल भी भीषण आग लगी थी, जिसे बुझाने में दो से तीन दिन का समय लगा था। पिछले साल के हादसे के बाद भी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। अब दोबारा उसी जगह इतना बड़ा अग्निकांड होने से फैक्ट्री प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था और फायर फाइटिंग सिस्टम पर सवालिया निशान लग गए हैं।

वर्तमान स्थिति

प्रशासन के अनुसार, फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन रबर की प्रकृति को देखते हुए 'कूलिंग प्रोसेस' अभी भी जारी है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि बार-बार होने वाले इन हादसों के पीछे असली वजह क्या है।

ये भी पढ़ें:-

वीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर जगमाल सिंह का निधन, ऊंटों पर सवार होकर पाकिस्तान में गाड़ा था तिरंगा, 1971 के युद्ध के थे महानायक

RCA और डेनमार्क के बीच क्रिकेट एक्सचेंज समझौता, अब राजस्थानी खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अनुभव

सचिन पायलट पर चल रहे बयानों में अब मदन राठौड़ की एंट्री, बोले-गहलोत आज भी सचिन को समझते हैं नासमझ बच्चा

​सेंचुरी में कैसे चल रहा फाइव स्टार होटल, न वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस और न ही पर्यावरण पर किया खर्च

Tags:
  • फायर ब्रिगेड
  • रीको
  • RIICO
  • भिवाड़ी
  • भिवाड़ी अग्निकांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा