भिवाड़ी पुलिस की कार्रवाई : 61 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर दबोचे
Amit Baijnath Garg | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के भिवाड़ी में साइबर क्राइम पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को पकड़ा है। इन पर 61 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी करने का आरोप है।
राजस्थान के भिवाड़ी जिला पुलिस के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी फर्म बनाकर फर्जी बैंक खाते खोलता था और इन खातों का क्रय-विक्रय कर साइबर ठगी की राशि प्राप्त करता था। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 11 चेकबुक, 4 एटीएम कार्ड, 4 क्यूआर कोड, 1 स्वाइप मशीन और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
राजस्थान में कसेगी साइबर अपराध पर लगाम, जानें कैसे बनाया पुलिस अधिकारियों को सक्षम
भिवाड़ी साइबर डीएसपी जयसिंह ने बताया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महानिदेशक साइबर क्राइम से प्राप्त संदिग्ध म्यूल अकाउंट की सूची के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। जांच में पाया गया कि फर्म SRL LOGISTICS (टपूकड़ा, भिवाड़ी) के नाम से संचालित एक HDFC बैंक खाते में 20 लाख रुपए की साइबर ठगी का लेनदेन हुआ। इस खाते का मालिक वकील अहमद है।
युवतियों के गूगल से फोटो डाउनलोड कर कॉल गर्ल बताकर वसूली, जयपुर में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश
इसी तरह, ओवरसीज बैंक में BEST COLLECTION (भगत सिंह कॉलोनी, भिवाड़ी) के नाम से संचालित खाते का प्रोपराइटर राशिद है, जिसके खिलाफ 1930 NCRP पोर्टल पर 63 शिकायतें दर्ज हैं और 50 करोड़ रुपए की ठगी का लेनदेन हुआ। तमिलनाडु बैंक के एक अन्य खाते, जो अभियुक्त अजमत अली के कब्जे से बरामद हुआ, पर 33 शिकायतें दर्ज हैं, जिसमें 11 करोड़ रुपए की ठगी का लेनदेन हुआ। कुल मिलाकर इन खातों पर देशभर में 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें 61 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का लेनदेन सामने आया है।
cyber fraud : कलेक्टर से ठगी करने वाला साइबर ठग जयपुर में पकड़ा गया, प्रॉपर्टी ब्रोकर बनकर देता था झांसा
डिप्टी मैनेजर वॉट्सऐप लिंक से फंसा, जयपुर में 81 लाख की साइबर ठगी
एक मामले में पीड़ित योगेश जे. देसाई से 40 करोड़ रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से बरामद खातों पर देशभर के विभिन्न राज्यों में 1930 NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का विश्लेषण किया, जिसमें भारी मात्रा में साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। डीएसपी जयसिंह ने कहा कि अभियुक्त शातिर अपराधी हैं, जो साइबर ठगों के लिए फर्जी खाते उपलब्ध कराते थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और संदिग्ध खातों की जांच कर रही है।
राजस्थान में कसेगी साइबर अपराध पर लगाम, जानें कैसे बनाया पुलिस अधिकारियों को सक्षम
म्यूल अकाउंट पर कार्रवाई
युवतियों के गूगल से फोटो डाउनलोड कर कॉल गर्ल बताकर वसूली, जयपुर में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश
करोड़ों रुपए का लेनदेन
cyber fraud : कलेक्टर से ठगी करने वाला साइबर ठग जयपुर में पकड़ा गया, प्रॉपर्टी ब्रोकर बनकर देता था झांसा
10-20 फीसदी कमीशन पर खाते डीएसपी ने बताया कि इस मामले में वकील अहमद (40) निवासी घुड़ावली उटावड़ पलवल, हरियाणा व राशिद (28), निवासी पारोली, गदपुरी पलवल हरियाणा सहित अजमत अली (39) निवासी खरकड़ी, तावडू नूंह मेवात (हाल निवासी टेरा हेरिटेज, ततारपुर, भिवाड़ी) को गिरफ्तार किया है। डीएसपी जयसिंह ने बताया कि यह शातिर गिरोह फर्जी फर्म बनाकर बैंक खाते खोलता था और इनको साइबर ठगों को बेचकर 10-20 फीसदी कमीशन लेता था।
अन्य मामलों की जांच जारी
साइबर ठगी के मुख्य उपकरण
- फर्जी फर्म का गठन
- फर्जी बैंक खाते
- म्यूल अकाउंट
- क्यूआर कोड
- स्वाइप मशीन
FAQ
- 1. भिवाड़ी साइबर क्राइम पुलिस ने किस तरह की कार्रवाई की है?
भिवाड़ी पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया और साइबर ठगी से जुड़े फर्जी खातों और अन्य सामानों को बरामद किया। - 2. पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में क्या दस्तावेज़ बरामद किए?
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 चेकबुक, 4 एटीएम कार्ड, 4 क्यूआर कोड, 1 स्वाइप मशीन और 5 मोबाइल फोन बरामद किए। - 3. साइबर ठगी के गिरोह का मुख्य उद्देश्य क्या था?
यह गिरोह फर्जी फर्म बनाकर बैंक खाते खोलता था और इन खातों को साइबर ठगों को बेचता था, जिससे उन्हें 10-20% कमीशन मिलता था।
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
By Raghvendra Singh Rathore
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
By Jageshwar Prasad
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
By VINAY VERMA
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान
By Sandeep Kumar
फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी
By CHAKRESH
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
By VINAY VERMA
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट
By Jageshwar Prasad