बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई 50 करोड़ की हेरोइन, इंटरनेशनल सिंडिकेट बेनकाब
Ashish Bhardwaj | Aug 04, 2026, 13:46 IST
ड्रोन से तस्करी
राजस्थान में बीकानेर के खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई गई 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की जांच में बड़ा नेटवर्क सामने आया है। पैसा हवाला के जरिए दुबई होते हुए पाकिस्तान पहुंचाया गया। पंजाब की जेल में बंद विक्की उर्फ विक्रम इस नेटवर्क को चला रहा था।
समझें क्या है पूरा मामला
- बीकानेर बॉर्डर पर 50 करोड़ की हेरोइन बरामद।
- ड्रोन से गिराई गई थी नशे और हथियारों की खेप।
- पाकिस्तान-दुबई तक फैला तस्करी नेटवर्क उजागर।
- हवाला के जरिए भेजी जा रही थी रकम।
- पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह की जांच तेज की।
अब राजस्थान पुलिस, पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इस नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं। यह नेटवर्क पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दुबई तक फैला हुआ बताया जा रहा है।
क्या-क्या हुई बरामदगी
इस कार्रवाई में पाली निवासी वीरेन्द्र सिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि यह पूरी खेप पंजाब पहुंचाई जानी थी।
पहले भी मिल चुकी है बड़ी खेप
इस मामले में ग्वालियर निवासी राहुल रावत और प्रशांत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन मुख्य आरोपी राकेश प्रजापत अब तक फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने सात विशेष टीमें भेजी हैं।
जेल में बैठकर चला रहा था नेटवर्क
पुलिस के अनुसार हेरोइन की खेप के भुगतान के लिए हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया। दुबई में सक्रिय सहयोगियों के जरिए यह रकम पाकिस्तान तक पहुंचाई गई। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हवाला के जरिए कुल कितनी रकम भेजी गई।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने भी इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की सभी कड़ियों को जोड़ने का काम चल रहा है। इसके लिए केंद्रीय एजेंसियों और पंजाब पुलिस के साथ समन्वित कार्रवाई की जा रही है।
कुरियर बॉय बनाकर करवाई जाती थी तस्करी
यह कुरियर बॉय सीमा से मादक पदार्थ और हथियार उठाकर तय स्थान तक पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी वीरेन्द्र सिंह को एक खेप पहुंचाने के लिए 50 हजार रुपए देने की बात तय हुई थी।
किन जिलों तक फैला है नेटवर्क
पुलिस अब अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ भी समन्वय कर रही है। मकसद है कि पूरे नेटवर्क को जड़ से ध्वस्त किया जा सके।
FAQ
- बीकानेर बॉर्डर पर हेरोइन तस्करी में क्या बरामद हुआ है?
ड्रोन के जरिए गिराई गई 50 करोड़ रुपए की अफगानी हेरोइन और विदेशी हथियार बरामद हुए हैं। इसमें 10 किलो हेरोइन, 11 पिस्टल, 22 मैगजीन और 100 कारतूस शामिल हैं। - हेरोइन तस्करी के नेटवर्क को कौन चला रहा था?
पूछताछ में सामने आया कि इस नेटवर्क को विक्की उर्फ विक्रम चला रहा था, जो पंजाब की जेल में बंद है। उसका सीधा संपर्क पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से था। - हेरोइन तस्करी गिरोह किन जिलों में सक्रिय है?*
प्रारंभिक जांच के अनुसार यह गिरोह जोधपुर, नागौर और पाली जिलों में सक्रिय है। इसमें करीब 20 से 25 सदस्य शामिल हैं।
ये खबर भी पढे़:-
हाई कोर्ट ने आसाराम को दी 20 दिन की पैरोल, सरकार का विरोध खारिज
केंद्र ने कहा- मानगढ़ धाम राष्ट्रीय स्मारक के योग्य नहीं, जानिए क्या दिए तर्क
अलवर में जासूसी नेटवर्क का खुलासा, सेना की जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman