जिस जमीन पर कब्जे का आरोप है वहां दीवार भी बनाई गई है।
भाजपा विधायक रेवंतराम ने कब्जाई 8 करोड़ की सरकारी जमीन, पानी और बिजली भी चोरी
Jageshwar prasad | Published:
विधायक ने हथियाई सरकारी जमीन
खींवसर से BJP विधायक रेवंतराम डांगा और परिवार पर नागौर के पालड़ी व्यासा गांव में 205 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप। 8 करोड़ की जमीन, डिग्गी, सरकारी ट्यूबवेल से पानी और बिना कनेक्शन बिजली। विधायक बोले, गांव आओ दिखाते हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा पर 8 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा।
- नागौर में कब्जाई 205 बीघा सरकारी जमीन, बिजली-पानी चोरी के भी आरोप।
- 40 बीघा जमीन पर विधायक का कब्जा, डिग्गियां और अवैध बिजली कनेक्शन का इंतजाम।
- भाई ने मुख्य रोड पर घर बनाया, विधायक ने खेत में डिग्गी, राजस्व रिकॉर्ड है गवाह।
कब्जे वाली जमीन के चारों तरफ दीवारें बना दी गई हैं। सरकारी जमीन पर पानी की डिग्गियां बना रखी हैं, सरकारी ट्यूबवेल का पानी खेत में डाला जा रहा है और बिना कनेक्शन के बिजली की भी व्यवस्था की गई है।
विधायक ने इन आरोपों पर कहा कि एक बार गांव आओ, सब दिखा देते हैं। इसके बाद उन्होंने फोन बंद कर लिया।
40 बीघा खुद विधायक के नाम, 165 बीघा परिवार में
इनसे जुड़ी अपनी निजी भूमि पर खेती के लिए पानी की डिग्गियां बनाई गई हैं। इनमें अनुमानित 80 बीघा और सरकारी भूमि शामिल है जिसे नागौर कृषि विस्तार विभाग के जॉइंट डायरेक्टर हेमराज मीणा भी नकार नहीं पाए।
खसरा नंबर बताते हैं पूरी कहानी
विधायक की 94 बीघा 2 बिस्वा जमीन कई खसरा नंबरों में दर्ज है। खसरा 54 और 55 मिलाकर 13 बीघा जमीन उनके नाम है, लेकिन वास्तविक कब्जा 25 बीघा में है यानी करीब 12 बीघा अतिरिक्त सरकारी जमीन पर कब्जा।
भाई ने मुख्य रोड पर बना लिया घर
पानी चोरी कर खेतों तक पहुंचाया जा रहा
छोटा ट्रांसफार्मर और बिजली चोरी
बिजली चोरी के आरोपों पर डिस्कॉम नागौर के एसई (SE – Superintending Engineer) सुल्तान सिंह ने कहा कि जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
बिजली चोरी के लिए सरकारी ट्रांसफर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विधायक बोले, गांव आओ, फिर फोन बंद
FAQ
- BJP विधायक रेवंत राम डांगा पर क्या आरोप हैं?
नागौर के खींवसर विधायक और उनके परिवार पर 205 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप है जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसमें डिग्गी निर्माण, सरकारी ट्यूबवेल से पानी और बिना कनेक्शन बिजली उपयोग के आरोप भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:-
बेशकीमती सरकारी जमीन का चुपचाप बंटवारा, एक नोटिस से खुला अफसरों का सीक्रेट गेम
वन विभाग की बेशकीमती जमीन साफ, तान दिए आलीशान शोरूम
द्रव्यवती नदी की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, जेडीए सचिव ने मंगवाया रिकार्ड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari