विधायक निधि में भ्रष्टाचार, भाजपा ने विधायक डांगा को दिया दूसरा नोटिस

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
notice to danga
Photograph: (the sootr)

राजस्थान भाजपा ने खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा को विधायक निधि में भ्रष्टाचार मामले में नोटिस जारी किया। दूसरा नोटिस जारी कर 20 दिनों में जवाब मांगा। डांगा पर होगा एक्शन!

Jaipur. राजस्थान भाजपा की अनुशासन समिति ने खींवसर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेवंतराम डांगा को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस विधायक निधि में भ्रष्टाचार मामले में आरोपों को लेकर जारी किया गया है। नोटिस में विधायक से कहा गया है कि वह 20 दिनों के भीतर अपना जवाब लिखित रूप में प्रस्तुत करें।

15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय

विधानसभा अध्यक्ष ने बनाई थी जांच समिति

इस मामले में पहले राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने एक सदाचार कमेटी भी बनाई थी, जो इस मामले में तीनों आरोपी विधायकों से पूछताछ कर चुकी है। कमेटी ने इस मामले में सभी जरूरी कार्रवाई की और अब बीजेपी की अनुशासन समिति ने विधायक डांगा को नोटिस जारी किया है।

विवादों में घिरी राजस्थान पुलिस : भ्रष्टाचार और अपराधियों से मिलीभगत के आरोप, अपनों के खिलाफ चलाने पड़े अभियान

स्टिंग ऑपरेशन से हुआ खुलासा

यह पूरा मामला एक प्रमुख अखबार के स्टिंग ऑपरेशन से सामने आया। गुप्त कैमरे से की गई रिकॉर्डिंग में विधायक निधि के खर्च में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार दिखाई दिया। स्टिंग ऑपरेशन में खींवसर से बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत शामिल थे।

डांगा ने स्टिंग वीडियो पर दी सफाई विधायक रेवंतराम डांगा ने स्टिंग वीडियो के वायरल होने के बाद अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि समाचार-पत्र के स्टिंग को निराधार, गलत और तथ्यहीन बताया। डांगा ने कहा कि वह व्यक्ति पहले भी कई बार उनके पास आया था और लगातार स्वीकृति के बारे में बात कर रहा था।
News Strike : अगले चुनाव तक रिटायर हो जाएगी बीजेपी नेताओं की पूरी खेप; मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ये नेता होंगे रिटायर?

वह मुझे पैसे देने की कोशिश कर रहा था

डांगा ने आगे कहा कि उस व्यक्ति ने उन्हें पैसे देने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने उसे साफ-साफ यह कह दिया कि उन्हें कोई गिफ्ट या पैसे नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वीकृति देने का फैसला केवल गांव वालों की मांग और जमीनी स्तर पर जनप्रतिनिधियों से परामर्श करने के बाद ही लिया जाता है।

राजस्थान में 5 IAS के तबादले, दिल्ली से लौटे सिद्धार्थ महाजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए सूची

आगे की कार्रवाई की उम्मीद

अब बीजेपी और संबंधित कमेटी से यह उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस मामले में और कार्रवाई की जाएगी। विधायक डांगा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर हैं और पार्टी को उनके जवाब का इंतजार है। इस मामले के जांच से भ्रष्टाचार के और पहलुओं का खुलासा हो सकता है।

द सूत्र मन मत सर्वे:: राजस्थान के 46% लोग बोले- आज चुनाव तो हार जाएंगे मौजूदा विधायक, आधी जनता विधायकों के खिलाफ खुलकर नहीं बोल पाती

भाजपा ने विधायक डांगा को दिया दूसरा नोटिस

  • रेवंतराम डांगा पर विधायक निधि का पत्र जारी करने के बदले कमीशन लेने का आरोप है, जो एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए सामने आया है।
  • स्टिंग ऑपरेशन में दिखाया गया कि विधायक निधि के खर्च में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा था और इस दौरान कुछ विधायक और अन्य लोग शामिल थे।
  • बीजेपी ने रेवंतराम डांगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 20 दिनों के भीतर उनका लिखित जवाब मांगा है।
Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान विधानसभा
  • राजस्थान भाजपा
  • स्टिंग ऑपरेशन
  • बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा
  • विधायक निधि में भ्रष्टाचार
  • भाजपा ने विधायक डांगा को दिया दूसरा नोटिस
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल