BRICS देशों की जयपुर में होने वाली बैठक स्थगित, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से हुआ निर्णय

Ashish Bhardwaj | Mar 03, 2026, 15:28 IST
Share
BRICS
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 5-6 मार्च को होने वाली BRICS देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक स्थगित हो गई है। इसकी वजह मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव को बताया गया है।

News In Short

  • राजस्थान के जयपुर में 5 और 6 मार्च को होने वाली BRICS बैठक स्थगित। मिडिल ईस्ट देशों में तनाव बनी वजह।
  • प्रतिनिधियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण हो गया, इससे बैठक स्थगित करनी पड़ी।
  • BRICS इंडिया फाइनेंस ट्रैक टीम ने बैठक स्थगित होने पर खेद जताया।
  • बैठक में वैश्विक आर्थिक सहयोग और वित्तीय स्थिरता पर चर्चा प्रस्तावित थी।
  • बैठक की नई तिथि और अगले कदमों पर सदस्य देशों के साथ संपर्क जारी रहेगा।

News In Detail

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 5 और 6 मार्च को आयोजित होने वाली BRICS देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की महत्वपूर्ण बैठक को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए लिया गया है।

बैठक स्थगित होने का कारण

सूत्रों के अनुसार मिडल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक स्तर पर उड़ानों और ट्रांजिट रूट्स में हो रही व्यवधानों के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा। इन व्यवधानों की वजह से प्रतिनिधियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इस स्थिति को देखते हुए BRICS टीम ने बैठक को फिलहाल टालने का निर्णय लिया।

सुरक्षा की प्राथमिकता

BRICS इंडिया फाइनेंस ट्रैक टीम ने बैठक स्थगित होने पर खेद जताया है। टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "हमें इससे होने वाली असुविधा के लिए गहरा अफसोस है, लेकिन हमारे प्रतिनिधियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स फाइनेंस ट्रैक के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता बरकरार है।

आगे की योजना और नई तिथि पर निरंतर संपर्क

बयान में आगे कहा गया कि अगले कदमों और नई तिथि को लेकर सदस्य देशों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जाएगा। BRICS देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों के बीच इस बैठक में वैश्विक आर्थिक सहयोग, वित्तीय स्थिरता और बहुपक्षीय विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित थी।

क्या है BRICS देशों

BRICS एक समूह है जिसमें पाँच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के देश शामिल हैं। ये देश हैं

ब्राजील, रूस,भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका

BRICS का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि वैश्विक आर्थिक विकास, वित्तीय स्थिरता, और बहुपक्षीय विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

ये भी पढ़े:-

ईरान-इजरायल युद्ध से किसानों की बढ़ी चिंता, निर्यात पर पड़ रहा है असर

छत्तीसगढ़-राजस्थान के बाद अब एमपी में भी RSS पर बनी फिल्म शतक टैक्स फ्री

एमपी की रंग पंचमी से लेकर राजस्थान की शाही होली तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों के अंदाज

मौसम ने बदला मिजाज: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तेज धूप और गर्मी का असर!

Tags:
  • जयपुर
  • BRICS
  • केंद्रीय बैंक
  • मिडिल ईस्ट
  • वित्त मंत्रियों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि