भर्तियों के नियम में हुआ बड़ा बदलाव, 10वीं पास के लिए भी अनिवार्य होगा CET
Ashish Bhardwaj | Jul 20, 2026, 15:08 IST
अब CET हुई जरूरी
राजस्थान सरकार ने अब 10वीं पास भर्तियों के लिए CET अनिवार्य करने की तैयारी कर ली है। इससे वनरक्षक, चपरासी जैसी भर्तियां भी इसके दायरे में आ जाएगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान सरकार 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्तियों में CET अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है।
- वनरक्षक, लैब असिस्टेंट, आबकारी सिपाही और चपरासी जैसी भर्तियों को कॉमन टेस्ट के दायरे में लाया जाएगा।
- CET लागू होने पर उम्मीदवारों को अलग-अलग प्रारंभिक परीक्षाओं से राहत मिलेगी।
- एक ही सीईटी स्कोर से कई भर्तियों के लिए आवेदन का मौका मिलेगा।
- परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, भाषा और कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
राज्य सरकार अब 10वीं स्तर का अलग सीईटी आयोजित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
इन भर्तियों पर पड़ेगा असर
जो भी उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहेंगे, उन्हें अब अलग-अलग परीक्षाओं की बजाय सिर्फ एक ही सीईटी परीक्षा पास करनी होगी।
अलग-अलग परीक्षाओं से मिलेगी राहत
सरकार का मकसद कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट लागू करके भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, आसान और समयबद्ध बनाना है। जानकारी के अनुसार जल्द ही 10वीं स्तर के सीईटी और इससे जुड़ी भर्तियों को लेकर सरकार की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं।
उम्मीदवारों को होंगे ये फायदे
इसके लागू होने से अलग-अलग प्रारंभिक परीक्षाओं की संख्या भी कम हो जाएगी। यानी उम्मीदवारों को बार-बार अलग-अलग प्रारंभिक परीक्षा पास करने की टेंशन से राहत मिलेगी।
इसके अलावा इससे उम्मीदवारों का समय और खर्चा दोनों बचेगा। साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी आने की उम्मीद है।
परीक्षा में पूछे जाएंगे ये विषय
ये खबर भी पढे़:-
श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में मासिक भंडार खुला, अब तक 29 करोड़ की दानराशि
पंचायत-निकाय चुनाव का शेड्यूल पेश, 15 नवंबर तक कई चरणों में सम्पन्न होंगे चुनाव
गोचर जमीन पर काट दिए 54 फर्जी पट्टे, मृत व्यक्ति के नाम भी जारी हुआ पट्टा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari