केमिकल कारखाने में लगी भीषण आग, 8 मजदूर जिंदा जल गए, जानें पूरा मामला

Purshottam Kumar Joshi | Published:
Share
bhiwadi
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 8 श्रमिकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। प्रशासन और बचाव दल ने राहत कार्य शुरू कर आग पर काबू पाया।

News in Short

  • भिवाड़ी के खुशखेड़ा में केमिकल फैक्ट्री में आग, 8 श्रमिकों की जलकर मौत।
  • घटना सोमवार सुबह 9:22 बजे की, आग पर काबू पाने में डेढ़ घंटे लगे।
  • फैक्ट्री में 20-25 श्रमिक काम कर रहे थे, कुछ बाहर निकले, अन्य फंसे रहे।
  • आग के कारणों की जांच जारी, प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया।
  • मृतक श्रमिकों के परिजनों का गुस्सा, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
  • जिला प्रशासन ने अभी 7 मौतों की पुष्टि की है।
सुनील जैन @ अलवर

News in Detail

राजस्थान में भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के खुशखेड़ा में एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 8 श्रमिकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस को सभी शव कंकाल के रूप में बरामद हुए। फैक्ट्री में काम कर रहे 20 से 25 श्रमिकों में से कई मजदूर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई अंदर फंसे हुए थे। मृतक मोतिहारी बिहार के रहने वाले है। पांच मृतकों की शिनाख्त हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक 7 मौतों की पुष्टि की गई है।

घटनास्थल पर तत्काल कार्यवाही

इस घटना की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष से 9:22 बजे प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग, बचाव दल और चिकित्सक दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। आग के विकराल रूप लेने के कारण इसे नियंत्रित करने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लगा।

कारण और जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन केमिकल्स की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली। प्रशासन ने इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। यह भी जानकारी आ रही है कि इस फैक्ट्री में पटाखा बनाने का काम भी होता था।

घटनास्थल पर अधिकारियों की मौजूदगी

घटना के बाद तिजारा के डीएसपी शिवराज सिंह, भिवाड़ी एसपी और ADM सहित प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद से फैक्ट्री के आसपास शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक श्रमिकों के परिजनों का गुस्सा भी देखा जा रहा है। खैरथल-तिजारा जिले का प्रभार संभाल रही अलवर कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

रेडीमेड गारमेंट के नाम रजिस्टर्ड

कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक स्तर पर यह पता चला है कि यह फैक्ट्री रेडीमेड गारमेंट के नाम से रजिस्टर्ड है। बाद में इसमें छोटे पटाखे बनाने की बात सामने आई है।
ये कंपनी फैक्ट्री एक्ट में कवर नहीं होती है। इसके लिए फैक्ट्री में 20 से ज्यादा लेबर होनी चाहिए। इसमें दस से कम मजदूर काम कर रहे थे। सैंपल लिए गए है। फैक्ट्री मालिक की तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताई संवेदना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरी संवेदना जाहिर की है। मुख्यमंत्री भजनलाल के निर्देशों के बाद वन मंत्री संजय शर्मा राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने भिवाड़ी पहुंच रहे है।



पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जताई संवेदना



राजस्थान के ऊंट-भेड़ों की आवाजाही के लिए एमपी में नया कॉरिडोर, अब आसानी से छत्तीसगढ़ तक जा सकेंगे

Tags:
  • राजस्थान
  • पुलिस
  • आग
  • प्रशासन
  • रेस्क्यू
  • कंकाल
  • केमिकल फैक्ट्री
  • भिवाड़ी
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल