जनता ने की चिकित्सा अधिकारी की शिकायत, मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कर दिया APO

Jageshwar prasad | May 21, 2026, 17:01 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-21T164917.632
Photograph: (the sootr)

सीएम भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा के चुड़ादा गांव में सुबह टहलते हुए ग्रामीणों के पास पहुंचे। वहां BCMO की वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलते ही तुरंत APO कर दिया। बीमार बच्चे की मां की गुहार पर तबादला भी किया। कई विकास कार्यों के लिए लाखों की स्वीकृति दी।

News In Short

  • गांव में टहलते वक्त जनता ने सीएम के सामने कर दी BCMO की शिकायत।
  • मौके पर ही सख्त कार्रवाई, BCMO डॉ. गिरिश भाभोर को किया गया APO।
  • सेरेब्रल पाल्सी पीड़ित बच्चे की मां ने सीएम से लगाई तबादले की गुहार।
  • संवेदनशीलता दिखाते हुए सीएम ने पति का सागवाड़ा से बांसवाड़ा किया तबादला।
  • गांव में मां बाड़ी केंद्र, ट्यूबवेल और मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए लाखों मंजूर।

News In Detail

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गुरुवार सुबह बांसवाड़ा जिले के सुदूर आदिवासी क्षेत्र चुड़ादा गांव में एक बेहद संवेदनशील और सख्त अंदाज देखने को मिला। ग्राम विकास चौपाल के तहत गांव में रात्रि विश्राम के बाद सुबह भ्रमण पर निकले सीएम से ग्रामीणों ने BCMO की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत एक्शन लेते हुए अधिकारी को APO (Awaiting Posting Orders) करने के निर्देश दे दिए।

पीपल के पेड़ के नीचे बनाई चौपाल

मुख्यमंत्री ने गांव में पीपल के पेड़ के नीचे ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार को जमीन पर उतारने के लिए काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान और अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

शिकायत मिलते ही चिकित्सा अधिकारी हुए APO

सुबह भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सामने कुशलगढ़ के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) डॉ. गिरिश भाभोर के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की गंभीर शिकायत रख दी।

मुख्यमंत्री ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया और मौके पर ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए। उनके आदेश के तुरंत बाद चिकित्सा विभाग ने एक्शन लेते हुए डॉ. गिरिश भाभोर को APO कर दिया।

मुख्यमंत्री ने साफ चेताया कि सरकारी योजनाओं और जनता के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बीमार बच्चे की मां की गुहार पर भावुक हुए सीएम

इसी चौपाल के दौरान रोशनी कलाल नाम की एक महिला ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उसने अपने बेटे की गंभीर बीमारी सेरेब्रल पाल्सी की जानकारी दी। महिला ने बताया कि इलाज के लिए परिवार को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।

उसने अपने पति हेमंत कुमार कलाल (PHED में सहायक अभियंता) का सागवाड़ा से बांसवाड़ा तबादला करने का अनुरोध किया, ताकि बच्चे की देखभाल ठीक से हो सके। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए और कुछ ही देर में उनके तबादले के आदेश जारी हो गए।

बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त को किया APO

बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बांसवाड़ा जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, अभियानों तथा नवाचारों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल की कार्यप्रणाली पर अंसतोष व्यक्त किया। जिसके पश्चात स्वायत्त शासन विभाग ने आयुक्त को APO करने के आदेश जारी कर दिए।

चुड़ादा और आसपास के क्षेत्रों को मिलीं सौगातें

मुख्यमंत्री के इस औचक संवाद कार्यक्रम के दौरान वागड़ क्षेत्र की कई पुरानी और स्थानीय मांगों का प्रशासनिक निस्तारण किया गया:

Gemini_Generated_Image_g2hq1qg2hq1qg2hq
Gemini_Generated_Image_g2hq1qg2hq1qg2hq

ग्राम विकास चौपाल

मुख्यमंत्री का यह गांव में रात्रि विश्राम और सुबह टहलते हुए ग्रामीणों से मिलना ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम का हिस्सा था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीधे जमीन पर जाकर जनता की समस्याओं को सुनना और उनका तत्काल समाधान करना है।

मुख्यमंत्री ने चौपाल के समापन पर कहा कि विकास की यह बयार राजस्थान के हर उस अंतिम गांव तक पहुंचेगी जो दशकों से मुख्यधारा से कटे हुए थे। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर आमजन की समस्याओं को मौके पर ही निपटाने की हिदायत दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किस जिले के दौरे के दौरान बीसीएमओ को एपीओ (APO) करने के निर्देश दिए?

मुख्यमंत्री ने राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा जिले के चुड़ादा गांव के दौरे के दौरान यह सख्त कार्रवाई की।

गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे की मां की गुहार पर मुख्यमंत्री ने क्या त्वरित निर्णय लिया?

सीएम ने मानवीय आधार पर संवेदनशीलता दिखाते हुए सेरेब्रल पाल्सी पीड़ित बच्चे के पिता हेमंत कुमार कलाल (PHED में सहायक अभियंता) का स्थानांतरण सागवाड़ा से बांसवाड़ा करने के तुरंत आदेश दिए।

चुड़ादा गांव में किस प्रसिद्ध स्थानीय मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए बजट की घोषणा की गई है?

चुड़ादा गांव में स्थित प्रसिद्ध मामा बालेश्वर दयाल मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग और सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए ₹7 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

ये भी पढ़ें:-

रफ्तार के कहर ने बुझाया घर का इकलौता चिराग, मां पूछ रहीं- मेरे बेटे का क्या कसूर था?

अपराधी को पकड़ने के लिए सबूत चाहिए, तंत्र-मंत्र नहीं, हाई कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

NEET पेपर लीक पर सियासी घमासान, डोटासरा बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें

आयकर अधिकारी के डॉक्टर बेटे ने किया सुसाइड, पिछले साल ही MBBS की थी कंपलीट

Tags:
  • भजनलाल शर्मा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • APO
  • बांसवाड़ा
  • ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा