फर्जीवाड़ा कर बना कांस्टेबल, 15 साल बाद खुला मामला, फिर बन गया साधू
Mukesh Sharma | Published:
डमी अभ्यर्थी से परीक्षा देकर बना आरएसी कांस्टेबल
राजस्थान में एसओजी ने टोंक में आरएसी कांस्टेबल भर्ती 2010-11 से जुड़ा 15 साल पुराना फर्जीवाड़ा उजागर किया है। इसमें श्रीराम मीणा ने अपनी जगह डमी अभ्यर्थी से लिखित परीक्षा दिलाकर सरकारी नौकरी हासिल कर ली। रोचक बात यह है कि आरोपी अब साधू बन गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- डमी अभ्यर्थी से परीक्षा देकर बना आरएसी कांस्टेबल, 15 साल बाद खुला फर्जीवाड़े का राज
- 2011 की पुलिस भर्ती परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बैठाकर हासिल की थी सरकारी नौकरी।
- नवीं बटालियन RAC टोंक के कमांडेंट की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।
- परीक्षा केंद्र के रिकॉर्ड और हस्ताक्षरों की जांच कर संगठित नकल गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस।
- गिरफ्तारी से बचने के लिए साधु का वेश बदलकर लंबे समय से ड्यूटी से गायब आरोपी कांस्टेबल।
इस मामले में नवीं बटालियन आरएसी टोंक में तैनात कांस्टेबल श्रीराम के खिलाफ वहां कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें उस पर धोखाधड़ी और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों पर रोक) अधिनियम, 1992 की धारा लगाई गई है।
एसओजी जांच में हुआ खुलासा
इसके बाद नवीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट राजेश चौधरी की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी दस्तावेज, परीक्षा रिकॉर्ड और विभागीय अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है।
डमी अभ्यर्थी ने दी थी लिखित परीक्षा
आरोप है कि इसी डमी अभ्यर्थी की मदद से श्रीराम मीणा भर्ती प्रक्रिया में सफल हुआ। चयन के बाद उसने सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए। 18 जुलाई 2014 को आरएसी कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली। इसके बाद से वह वर्षों तक वेतन और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाता रहा।
संगठित गिरोह की भी जांच
जांच एजेंसियां परीक्षा केंद्र के रिकॉर्ड, उपस्थिति पत्रक, हस्ताक्षर, पहचान दस्तावेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का मिलान कर रही हैं। जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लंबे समय से ड्यूटी से गायब, तलाश जारी
सूत्रों के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए साधु का वेश धारण कर रखा है। कांटोली गांव में उसका एक आश्रम होने की भी जानकारी मिली है।
पुलिस इन सूचनाओं के आधार पर उसकी तलाश कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें:-
वनरक्षक भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, डमी कैंडिडेट से परीक्षा पास कर नौकरी पाई
फर्जी दिव्यांग बनकर ली सरकारी नौकरी, मेडिकल जांच के लिए भेजा डमी अभ्यर्थी
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : राजस्थान में दो सेंटर्स पर पेपर की अदला-बदली, डमी कैंडिडेट भूपेंद्र गिरफ्तार
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari