साइबर ठगी : किराए के बैंक खातों से 5 राज्यों में 10 करोड़ रुपए की ठगी, 7 साइबर ठग गिरफ्तार

Gyan Chand Patni | Aug 31, 2025, 17:46 IST
Share
cyber crime
cyber crime

राजस्थान में 7 साइबर ठग गिरफ्तार, उनके कब्जे से 17 कम्प्यूटर, 32 मोबाइल, 30 एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद। 10 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का खुलासा।

राजस्थान में जयपुर कमिश्नरेट की साइबर सेल, मानसरोवर और शिप्रापथ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 7 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से 17 कम्प्यूटर, 32 मोबाइल फोन, 16 सिम कार्ड, 30 एटीएम कार्ड, 2.35 लाख रुपए और कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इन ठगों ने पांच राज्यों में करीब 10 करोड़ रुपए की साइबर ठगी की है।

राजस्थान में किराए के बैंक खाते उपलब्ध करवाकर साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राजस्थान पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई भी कर रही है।

आखिर क्यों हैं राजस्थान के पुलिसकर्मी निराश, विस्तार से जानिए इस सवाल का जवाब

राजस्थान में अपराधियों ने बेटे-बेटियों को भी बनवा दिया थानेदार, एसओजी ने किया बड़ा खुलासा

किराए पर बैंक खाते उपलब्ध कराए

पुलिस के अनुसार इन ठगों ने विभिन्न खातों का उपयोग करके पांच राज्यों में साइबर ठगी की। आरोपियों के खिलाफ राजस्थान, झारखंड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में 25 शिकायतें दर्ज की गई हैं। आरोपी मुख्य रूप से किराए पर बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। इन बैंक खातों के माध्यम से अपराधी फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी करते थे।

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी: भरतपुर और अलवर में ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहेगा माैसम का मिजाज

cyber thagi 2
cyber thagi 2

ये हैं साइबर ठगी के आरोपी

Cyber fraud के मामले मेंगिरफ्तार आरोपियों में राकेश कुमार उर्फ हनी, मुकेश सिंह, अनुज कुमार,अजहरुद्दीन अहमद उर्फ अजर, आरिश खान, कन्हैया लाल और चंद्रप्रकाश पुर्बिया शामिल है। आरोपी राकेश उर्फ हनी गैंग का सरगना है।

खुद के अपहरण की झूठी सूचना भारी पड़ी

मानसरोवर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अनुज कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि उसने खुद के अपहरण की झूठी सूचना दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि मुकेश सिंह से अनुज मिलने आया था। वहां राकेश उर्फ हनी मौजूद था।

FAQ

  1. 1. इन ठगों ने कितने राज्यों में ठगी की है?
    इन ठगों ने राजस्थान, झारखंड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, और मध्यप्रदेश में साइबर ठगी की। करीब 10 करोड़ रुपए की ठगी की गई।
  2. 2. पकड़े गए आरोपी किस तरह साइबर ठगी करते थे?
    किराए पर बैंक खाते उपलब्ध करवा कर साइबर ठगी की जाती थी।
  3. 3. क्या आरोपियों के पास से रुपए भी बरामद हुए हैं?
    पुलिस ने आरोपियों के पास से अन्य सामग्री के अलावा करीब 2.35 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Cyber ​​fraud
  • राजस्थान पुलिस
  • एटीएम कार्ड
  • साइबर ठगी
  • फर्जी कॉल सेंटर
  • राजस्थान में किराए के बैंक खाते उपलब्ध करवाकर साइबर ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा