दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, मुख्य आरोपी का राजस्थान से कनेक्शन , 9 टीमें कर रही हैं तलाश

Ashish Bhardwaj | Apr 22, 2026, 20:21 IST
Share
IRS
Photograph: (the sootr)

दिल्ली में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मुख्य आरोपी का राजस्थान से कनेक्शन जुड़ा है। दिल्ली और राजस्थान पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चला रही है।

News In Short

  • दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मुख्य आरोपी का राजस्थान से कनेक्शन।
  • मुख्य आरोपी राजस्थान में अलवर जिले का रहने वाला, पहले था आईआरएस के यहां नौकर।
  • दिल्ली आने से पहले अलवर में किया दुष्कर्म, इस मामले में भी पुलिस में दर्ज है रिपोर्ट।
  • आरोपी की तलाश में दिल्ली और राजस्थान पुलिस ने चलाया संयुक्त तलाश अभियान।
  • आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए पुलिस की कुल 9 टीमें कर रही काम।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर

दिल्ली के पॉश इलाके अमर कॉलोनी में रहने वाले आईआरएस (IRS) अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी की पहचान हो चुकी है। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ का निवासी राहुल बताया जा रहा है, जो पहले इसी घर में नौकर के रूप में काम करता था। आरोपी राहुल पर राजगढ़ में एक महिला से रेप करने का भी आरोप है।

​जिम गए थे माता-पिता, पीछे से हुई वारदात

बताया जाता है कि दिल्ली में वरिष्ठ भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की उसके घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक युवती यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रही थी। घटना बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे की है, जब युवती के माता-पिता हर रोज की तरह जिम गए हुए थे।

घर में युवती अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी राहुल अंदर घुसा। प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी ने मोबाइल केबल से गला घोंटकर युवती की जान ले ली। इस मामले में हत्या के साथ-साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

​दिल्ली आने से पहले अलवर में किया दुष्कर्म

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि आरोपी राहुल ने दिल्ली में इस खौफनाक मंजर को अंजाम देने से ठीक एक दिन पहले अपने ही गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पति ने बताया कि वह और आरोपी साथ में ऑनलाइन लूडो खेलते थे। जब परिवार एक शादी समारोह में गया था, तब आरोपी ने घर में घुसकर महिला को बेहोश किया और उसके साथ दरिंदगी की। अलवर पुलिस ने इस मामले में राजगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है और
पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।

​आरोपी की तलाश में संयुक्त अभियान

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। उसे पकड़ने के लिए दिल्ली और राजस्थान पुलिस ने हाथ मिलाया है। आरोपी राहुल की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कुल 9 टीमें लगी हुई हैं, जिनमें दिल्ली पुलिस की 4 टीमें अलवर में डेरा डाले हुए हैं।

पुलिस ने आरोपी के पिता और दोस्तों सहित 6 लोगों को पूछताछ के लिए डिटेन किया है। अलवर एसपी सुधीर चौधरी के निर्देशन में डीएसटी (DST) और साइबर टीमें लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर रही हैं।



WhatsApp Image 2026-04-22 at 8.11.17 PM
WhatsApp Image 2026-04-22 at 8.11.17 PM


​20 दिन पहले काम से निकाला था

​जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल 12वीं तक पढ़ा है। पिछले 8 महीनों से अधिकारी के घर में नौकर का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि लगभग 20-25 दिन पहले ही उसे काम से हटाया गया था। पुलिस इस कोण से भी जांच कर रही है कि क्या उसने रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।

​हरकत में आई अलवर पुलिस

​अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के डीजीपी से संपर्क के बाद हमने तत्काल कार्रवाई शुरू की। आरोपी राजगढ़ का रहने वाला है और यहां भी उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। हमारी पहली प्राथमिकता आरोपी की गिरफ्तारी है। दिल्ली पुलिस के साथ पूरा समन्वय बनाया जा रहा है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढे़:-

सांवलिया सेठ का खुला खजाना: चौथे राउंड तक निकले 31 करोड़ रुपए, अभी सोना-चांदी और चिल्लर की गिनती बाकी

सपनों के लिए छोड़ीं दो बड़ी नौकरियां, आईएएस शुभम चौधरी का असिस्टेंट प्रोफेसर से आईएएस बनने तक का संघर्षपूर्ण सफर

जयपुर में स्कूलों का समय बदला, बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

बार कौंसिल चुनाव में बवाल: जयपुर में हाईकोर्ट और सैशन कोर्ट में वोटिंग रद्द, सांगानेर से श्रीगंगानगर तक हंगामा

​

Tags:
  • दिल्ली पुलिस
  • यूपीएससी
  • राजस्थान पुलिस
  • सुधीर चौधरी
  • अलवर
  • आईआरएस अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा