गहलोत के पैरों में गिरकर रोए थे किरोड़ी, डोटासरा का बड़ा पलटवार
Mukesh Sharma | Jun 24, 2026, 18:29 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के बीच तनातनी बढ़ गई है। किरोड़ी के लैटरबम के बाद अब डोटासरा ने तगड़ा पलटवार किया है। बाद में कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा ने डोटासरा के आरोपों का जवाब दिया।
ऐसे समझें पूरा मामला
- डोटासरा का दावा, मुकदमे हटाने के लिए गहलोत के पैर पकड़कर रोए थे किरोड़ी।
- कांग्रेस नेता ने छापों में 400 से 500 करोड़ की अवैध वसूली का लगाया संगीन आरोप।
- सीख, दूसरों के बच्चों को बदनाम करना बंद करें, नैतिकता पर तुरंत इस्तीफा दें।
- बोले, सीएम मेरे खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराएं, लेकिन किरोड़ी के घोटाले को भी न छोड़ें।
डोटासरा ने किरोड़ी पर खाद-बीज छापों में सैकड़ों करोड़ की अवैध वसूली के आरोप लगाए। साथ ही मुख्यमंत्री से इसकी जांच कराने की मांग की।
किरोड़ी ने एक दिन पहले डोटासरा के बेटे-बहू पर गलत तरीके से ओबीसी सर्टिफिकेट बनवाकर आरएएस बनने के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस समूचे मामले की जांच कराने की मांग की थी।
अगर किरोड़ी लाल जी में रत्ती भर भी ईमानदारी होती...
तो किरोड़ी जी कृषि विभाग में उनके नाम से हुई करोड़ों की डकैती और भ्रष्टाचार की जांच के लिए मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखते।
उम्र के इस पड़ाव पर आकर पूरी तरह बेनकाब हो गए। ईमानदारी तब साबित होती है, जब खाद-बीज घोटाले की निष्पक्ष… pic.twitter.com/xH0sYFhqiw
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) June 24, 2026
डोटासरा ने सुनाया किस्सा
डोटासरा के अनुसार गहलोत साहब बोले कि यह पैरों में बैठ गया कि मेरे खिलाफ मुकदमे हटा दीजिए। वह आदमी जो अशोक गहलोत के पैरों में पड़कर रोने लग गया था कि मेरे मुकदमे हटा लो, वह आदमी आज हम पर आरोप लगा रहा है। उसे शर्म आनी चाहिए।
डोटासरा बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के बाद जयपुर शहर कांग्रेस के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
ढाई साल से जांचों के पकोड़े तल-तलकर खा रहे हो
कांग्रेस नेता ने किरोड़ी के लिए कहा कि अब आपका समय आ गया है। अब तो जांच तुम्हारी होनी चाहिए। हमारी किस बात की जांच कर रहे हो? ढाई साल से जांचों के पकोड़े तल-तलकर खा रहे हो। सरकार में बैठे हो, तुम लोगों को शर्म आनी चाहिए।
नैतिकता है तो किरोड़ी इस्तीफा दें
किरोड़ी कह रहे हैं कि कई दिन से नींद नहीं आ रही है। आप दूसरों पर आरोप लगाते हो तब तो मदमस्त हाथी की तरह सोते हो। जब खुद पर आंच जाती है तो आपको नींद नहीं आती है। यह दोहरा चरित्र कब तक चलेगा? इनके पास जवाब नहीं है।
डोटासरा ने कहा, मैंने राजस्थान विधानसभा में भी कहा था कि मैं कच्चा गोला नहीं है कि खा जाओगे। मैं राजनीति शौक से करता हूं और मैं भी उसे खानदान से आता हूं जहां डरने का नाम नहीं है।
कांग्रेस के नेता इनके भ्रष्टाचार पर बोलें
ऐसा नहीं है कि आप ही राजा हरिश्चंद्र हो। सबके जमीर है, सबके परिवार है,सबके इज्जत आबरू है। अगर आप दूसरे के ऊपर नाजायाज झूठे लांछन लगाओगे तो खुद पर लगे सच्चे आरोप का जवाब भी आपको जनता के सामने देना पड़ेगा।
सीएम मेरी भी जांंच करवाएं
डोटासरा ने कहा किरोड़ी ने मेरे लिए मुख्यमंत्री को लिखी है। ऐसी ही जांच की चिट्ठी अपने डिपार्टमेंट में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए भी लिखनी चाहिए। खाद बीज के नाम पर अब तक 1200 छापे डाले गए हैं। 400 से 500 करोड़ का खेल हुआ है। अगर किरोड़ी कट्टर ईमानदार है तो उन्हें इसकी जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखनी चाहिए।
अवश्यमेव लभते फलं पापस्य कर्मण- डॉ किरोड़ीलाल
'छात्रों की गूंज' में युवा आपके झूठ और फरेब नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के सपनों के साथ पांच साल तक किए घिनौने कुकृत्यों का जवाब जानना चाहता है। जरा छात्रों को बताओ तो सही कि कैसे आपने अपने परिवार के सदस्यों को प्रशासनिक अधिकारी बनाया और इसके लिए कौन-कौनसे पाप किए थे?
किरोड़ी लाल मीणा
ये खबर भी पढे़:-
कटारिया के कार्यक्रम से दोनों मंत्रियों ने बनाई दूरी, जानिए क्या रही इसकी वजह
गधे-घोड़ों की तरह बिक रहे MLA-MP, गहलोत ने भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
ACB दफ्तर जाना मेरी भूल, जांच पर पूरा भरोसा, मंत्री किरोड़ी के बदले सुर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari