पेपर लीक मामले में SOG को मिली बड़ी सफलता, फरार कोचिंग संचालक भीम सिंह को किया गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Apr 21, 2026, 14:05 IST
Share
bhim singh
Photograph: (the sootr)

राजस्थान एसओजी ने कनिष्ठ अभियंता परीक्षा (JEN) पेपर लीक मामले में फरार कोचिंग संचालक भीम सिंह को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने लाखों रुपए लेकर कैंडिडेट्स को लीक पेपर हुए पेपर को पढ़ाया था।

News In Short

  • एसओजी ने कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी ने 25-30 लाख रुपये लेकर टैबलेट और आईपैड से लीक पेपर हुआ पेपर पढ़ाया था।
  • एसओजी ने 2020 में लीक हुए परीक्षा पेपर के मामले में नई जांच शुरू की थी।
  • आरोपी भीम सिंह ने RPF से वीआरएस लेकर कोचिंग सेंटर खोला था।
  • एसओजी ने पहले भी पेपर लीक मामले में कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

News In Detail

राजस्थान में कनिष्ठ अभियंता (JEN) संयुक्त भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने 17 अप्रैल को आरोपी भीम सिंह को अरेस्ट किया। आरोपी ने कई कैंडिडेट्स को टैबलेट डिवाइस पर लीक हुआ पेपर पढ़ाया था। इसके बदले उसने प्रत्येक कैंडिडेट से 25 से 30 लाख रुपये वसूल किये थे।

आरोपी की गिरफ्तारी

एसओजी को मुखबिरों से सूचना मिली थी। आरोपी भीम सिंह (46) अपने गांव हरसोरा तहसील बानसूर, जिला कोटपूतली बहरोड़ में रह रहा था। उसे अपने गांव से ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) से वीआरएस लेकर कोचिंग सेंटर खोला था। एसओजी अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे और कौन लोग हैं।

पेपर लीक मामले का दूसरा दौर

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दिसंबर 2020 में कनिष्ठ अभियंता परीक्षा में भी पेपर लीक हुआ था। इसके बाद परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। सितंबर 2021 में पुनः परीक्षा आयोजित की गई, लेकिन उसी परीक्षा में भी पेपर लीक हुआ था। एसओजी ने इस मामले में जनवरी 2026 में FIR दर्ज की और जांच शुरू की थी।

टेक्नोलॉजी का किया इस्तेमाल

एसओजी की जांच में पता चला है कि आरोपी और उसके गैंग ने कैंडिडेट्स को लीक पेपर पढ़ाने के लिए सैमसंग टैबलेट और एपल आईपैड का उपयोग किया था। इन उपकरणों की बरामदगी के बाद एसओजी आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था जिसे 17 अप्रेल को गिरफ्तार कर लिया है ।

आरोपी की कोचिंग और कैंडिडेट्स से वसूली

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भीम सिंह ने कैंडिडेट्स को जयपुर में इकठ्ठा किया और उन्हें लीक हुआ पेपर टैबलेट्स के माध्यम से पढ़ाया। इसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों तक भेज दिया गया, और बदले में 25 से 30 लाख रुपए की रकम ली गई। इस रकम को गैंग के सदस्यों में बांटा जाता था। आरोपी ने अपनी बेटी को भी एक टैबलेट दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया।

कई अन्य पेपर लीक मामले

एसओजी की प्रारंभिक जांच से यह बात सामने आई कि आरोपी भीम सिंह पहले भी कई अन्य परीक्षा के पेपर लीक मामलों में शामिल रहा है। इन मामलों में कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2020, CHO भर्ती परीक्षा 2020, कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 और हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले शामिल हैं। एसओजी अब यह पता लगा रही है कि इन पेपरों का स्त्रोत क्या था, किसने इन्हें बांटा और कैंडिडेट्स को क्या लाभ हुआ।

ये भी पढे़:-

RPSC लाइब्रेरियन भर्ती: 'गुड एकेडमिक रिकॉर्ड' के फेर में फंसी नियुक्तियां; 2 साल बाद भी साक्षात्कार का इंतज़ार

निजी अस्पतालों के आगे बेबस हो रही सरकार, लुट रहे मरीज, बात-बात पर कर रहे हड़ताल

मोबाइल ऐप से होगी बेरोजगारों की अटेंडेंस, मई में शुरू होगा नया पोर्टल, 21 साल से कम उम्र के 10 हजार आवेदक होंगे बाहर

आसाराम की अपील पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, उम्रकैद को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

Tags:
  • रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स
  • पेपर लीक
  • एसओजी
  • स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप
  • आरोपी भीम सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती