लिस्ट आने से पहले ही गहलोत ने घोषित कर दिए दौसा जिले के प्रत्याशी

Ujjwal Rai | Oct 20, 2023, 24:00 IST
Share
लिस्ट आने से पहले ही गहलोत ने घोषित कर दिए दौसा जिले के प्रत्याशी
लिस्ट आने से पहले ही गहलोत ने घोषित कर दिए दौसा जिले के प्रत्याशी

सीएम गहलोत ने जनता से कहा कि दौसा से हमारे सारे विधायक ममता भूपेश, परसादी लाल मीणा, गजराज खटाना और मुरारी लाल मीणा को आप जिता कर भेजो

JAIPUR. राजस्थान के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची अभी जारी होने का इंतजार चल रहा है, लेकिन इससे पहले ही सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को दौसा में प्रियंका गांधी की सभा में दौसा जिले की सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। दरअसल, सभा में अपने भाषण के अंत में गहलोत ने जनता से कहा कि दौसा से हमारे सारे विधायक ममता भूपेश, परसादी लाल मीणा, गजराज खटाना और मुरारी लाल मीणा को आप जिता कर भेजो। यानी सीएम ने एक तरह से घोषित कर दिया कि ये चारों विधायक जिनमें से खटाना छोड़ कर तीन मंत्री है, ये अपनी सीटों पर रिपीट होने जा रहे है। दरअसल, दौसा में कुल पांच सीटे हैं और एक सीट पर निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला है जो इस सभा में नहीं आए थे।

कांग्रेस की सरकार देश का भविष्य तय करेगी

इस मौके पर गहलोत ने कहा कि हम गारंटी आधारित सरकार चलाएंगे। गहलोत ने कहा कि आप विश्वास कीजिए हमारी सरकार पर। हम वादा वही करते हैं जो निभा सकते हैं। आने वाले वक्त में हम और गारंटी देंगे। गारंटी आधारित सरकार चलेगी। हम घोषणा पत्र को सरकार का दस्तावेज बनाते हैं। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो यह देश का भविष्य तय करेगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सांसदों को विधायकों का टिकट दे रहे है। इससे इनकी घबराहट साफ दिख रही है। अगला चुनाव हम अपने काम और फैसलों के आधार पर लडेंगे। दिल्ली से आने वाले आपको नहीं दिखेंगे। सिर्फ हम दिखेंगे।

पायलट ने कहा मोहब्बत की बात हो गई है-

सभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गहलोत के गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि मोहब्बत की चर्चा कल भी हो गई और आगे भी चलेगी। हमें नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। यहां सब एकजुट है और एकजुट होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि राजस्थान में तीस साल का रिवाज बदलने में हमारी सहायता करें और कांग्रेस की सरकर बनाएं।

Tags:
  • Rajasthan Assembly Elections 2023
  • priyanka gandhi
  • CM Ashok Gehlot
  • सीएम अशोक गहलोत
  • Assembly elections 2023
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • Congress candidate declared
  • Priyanka Gandhi's meeting in Dausa
  • राजस्थान विधानसभा चुना 2023
  • कांग्रेस में प्रत्याशी घोषित
  • प्रिंयका गांधी
  • दौसा में प्रिंयका गांधी की सभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा