राजस्थान में प्रमुख सचिव की नियुक्ति पर निगाह, आलोक गुप्ता या नरेशपाल हो सकते हैं सीएम के प्रमुख सचिव
Chandresh Sharma | Dec 14, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में प्रमुख सचिव की नियुक्ति पर निगाह, आलोक गुप्ता या नरेशपाल हो सकते हैं सीएम के प्रमुख सचिव
राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के ऐलान के साथ ही अब उन अधिकारियों के नाम भी चर्चाओं में आ गए हैं जो सीएम की टीम में शामिल होंगे। अधिकारियों का नए मुख्यमंत्री से मेल मुलाकात का सिलसिला भी शुरू हो चुका है
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के ऐलान के साथ ही अब उन अधिकारियों के नाम भी चर्चाओं में आ गए हैं जो सीएम की टीम में शामिल होंगे। अधिकारियों का नए मुख्यमंत्री से मेल मुलाकात का सिलसिला भी शुरू हो चुका है और कई अधिकारी उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कौन होंगे। इस पद के लिए दो अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं इनमें से एक आलोक गुप्ता है और दूसरा नरेश पाल गंगवार हैं। इनमें भी आलोक गुप्ता की संभावना ज्यादा बताई जा रही है।
संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं गुप्ता
बुधवार रात कई आईपीएस और आईएएस अफसरों ने नए सीएम से मुलाकात की है। इसमें प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता भी शामिल थे। आलोक गुप्ता अलवर के रहने वाले हैं और उनका परिवार संघ पृष्टभूमि से ही आता है। गुप्ता 1996 बैच के अधिकारी हैं और फिलहाल सचिवालय में प्रशासनिक सुधार विभाग, जन अभियोग निराकरण तथा टीएडी का जिम्मा संभाल रहे हैं। गुप्ता 1992 बैच में मुंबई में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र भी रहे हैं।
नरेश पाल गंगवार का भी नाम
आलोक गुप्ता के अलावा केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात नरेश पाल गंगवार का नाम भी सीएम के प्रमुख सचिव के दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं। वे 1994 बैच के आईएएस अफसर हैं। मौजूदा समय में दिल्ली में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं।
भजन लाल शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और माना जा रहा है कि उनके शपथ ग्रहण के साथ ही उनकी टीम के अधिकारियों की नियुक्ति भी हो जाएगी। इसे लेकर कवायद शुरू हो गई है।

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel