एसओजी का खुलासा : राजस्थान के 123 शिक्षकों ने फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल की, केस दर्ज

Amit Baijnath Garg | Aug 10, 2025, 20:00 IST
Share
SOG rajasthan
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में रीट परीक्षा में फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले 123 शिक्षकों पर एसओजी की कार्रवाई, जालोर जिले में पेपर लीक माफिया का खुलासा। एसओजी ने शिक्षा विभाग को सौंपी सूची।

राजस्थान में शिक्षक भर्ती में फर्जी तरीके अपनाकर नौकरी पाने के एक और मामले का खुलासा हुआ है। एसओजी की जांच में शिक्षक भर्ती परीक्षा रीट 2018 और 2022 में फर्जी तरीके अपनाकर नौकरी पाने वाले 123 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एसओजी के सूत्रों के अनुसार, राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा रीट 2018 और 2022 में बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी। एसओजी ने जालोर जिले के 123 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओजी की जांच के अनुसार, इन 123 लोगों ने संदिग्ध तरीकों से सरकारी नौकरी हासिल की है। एसओजी की ओर से शिक्षा विभाग को इन 123 शिक्षकों की लिस्ट सौंप दी गई है।

एसओजी ने फर्जीवाड़े में देवर-भाभी को किया गिरफ्तार, कांस्टेबल बहन की तलाश

राजस्थान में पेपर लीक के मामले में एसओजी की कार्रवाई, 9 साल पुराने मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

जालौर जिले के 95% शिक्षक

इन शिक्षकों पर डमी कैंडिडेट बैठाने, फर्जी तस्वीरें लगाने और अनुचित तरीकों से पेपर सॉल्व कर परीक्षा पास करने के आरोप हैं। हैरानी इस बात की है कि 123 में से 95 फीसदी शिक्षक पेपर लीक माफिया के गढ़ जालोर जिले से हैं।

एसओजी ने इन 123 शिक्षकों के खिलाफ धारा 419, 420, 476, 471, 120B और राजस्थान सार्वजनिक भर्ती परीक्षा अनुचित संसाधनों की रोकथाम कानून 2022 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह भर्ती वसुंधरा सरकार और पिछली गहलोत सरकार के समय हुई थी।
एसआई भर्ती 2021: याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया-सरकार ने एसओजी को भर्ती रद्द करवाने के लिए कहा था

राजस्थान हाई कोर्ट में एसओजी द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की सिफारिश पर बड़ा सवाल

वसुंधरा और गहलोत सरकार में हुई थी भर्ती

11 फरवरी, 2018 को हुई रीट लेवल 1 और 2 की परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे थे। इसके बाद 2021 में रीट परीक्षा 2021 हुई थी और इस परीक्षा को पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 2022 में रीट परीक्षा करवाई थी।

एसओजी के अनुसार, 2018 और 2022 में पेपर लीक सहित अन्य प्रकार से धांधली के आरोप लग रहे थे। इन आरोपों की जांच के बाद अब एसओजी ने 123 शिक्षकों के खिलाफ संदिग्ध तरीकों से नौकरी हासिल करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है और लिस्ट शिक्षा विभाग को भेजी है।

फैक्ट फाइल

कुल आरोपी : 123 शिक्षक
मुख्य स्थान : जालोर जिला
आरोप : फर्जी तरीके से परीक्षा पास करना, डमी कैंडिडेट का उपयोग करना और पेपर लीक करना
कानूनी कार्रवाई : धारा 419, 420, 476, 471, 120B और राजस्थान सार्वजनिक भर्ती परीक्षा अनुचित संसाधनों की रोकथाम कानून 2022

1
1


2
2


3
3




FAQ

  1. 1. एसओजी ने कितने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है?
    एसओजी ने 123 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो 2018 और 2022 में फर्जी तरीके से नौकरी पाने के दोषी पाए गए हैं।
  2. 2. जालोर जिले में अधिकतर शिक्षक क्यों शामिल हैं?
    जालोर जिला पेपर लीक माफिया का गढ़ माना जाता है, और यहां के अधिकांश शिक्षक फर्जी तरीके से नौकरी पाने में शामिल थे।
  3. 3. इस मामले में किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई की गई है?
    एसओजी ने इन 123 शिक्षकों के खिलाफ धारा 419, 420, 476, 471, 120B और राजस्थान सार्वजनिक भर्ती परीक्षा अनुचित संसाधनों की रोकथाम कानून 2022 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

Tags:
  • राजस्थान
  • गहलोत सरकार
  • रीट परीक्षा
  • एसओजी
  • वसुंधरा सरकार
  • जालोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा